सेंट्रो कार गहरी खाई में गिरी चार घायल

 नैनीताल –स्थानीय लोगों ने जिला नियंत्रण कक्ष नैनीताल को सूचना दी की एक कार खाई में गिर गई हैं। नियंत्रण कक्ष ने एस डी आर एफ को सूचना दी कि रूसी बाईपास कालाढूंगी रोड नैनीताल में एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है।इस सूचना पर एस डी आर एफ के मुख्य आरक्षी जितेंद्र गिरी अपनी टीम व अपने रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुँचे।


टीम इंचार्ज द्वारा बताया गया कि वाहन , सेंट्रो कार में 4 व्यक्ति सवार थे। जो नैनीताल से हलद्वानी की ओर जा रहे थे। अचानक हुई दुर्घटना से कार लगभग 800 मीटर गहरी खाई में गिर गयी।स्थानीय लोगों की सूझबूझ से टीम के पहुचने से पहले ही तीन घायल  व्यक्तियों को स्थानीय लोगों के द्वारा निकाल दिया गया था ।शेष एक घायल व्यक्ति , नाम अभिषेक पुत्र कन्हया लाल , निवासी नोएडा को एस डी आर एफ, दमकल टीम व स्थानीय पुलिस के संयुक्त प्रयास से रेस्क्यू कर 108 के माध्यम से हॉस्पिटल भेज दिया गया है ।

Comments

Popular posts from this blog

बिल लाओ ईनाम पाओ योजना के तहत माह अक्टूबर और नवंबर के विजेता

चोरी की स्कूटी के साथ दो अरोपी को पकड़ा

कावड़िये को डूबने से बचाया एसडीआरएफ ने