कोरोना योद्धा सम्मान में मुख्यमंत्री ने कोरोना योद्धाओं को सम्मानित किया

  देहरादून – मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने वैश्विक महामारी कोविड-19 से निपटने को प्रदेश में स्वास्थ्य क्षेत्र और इसमें कार्यरत कार्मिकों  को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय स्थित जनता दर्शन हॉल में स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय कोरोना योद्धा सम्मान समारोह में राज्य के लगभग 50 कोरोना योद्धाओं को सम्मानित किया।सम्मानित होने वालों में महानिदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, डॉ. तृप्ति बहुगुणा, चिकित्सा शिक्षा विभाग, उत्तराखण्ड के डॉ आशुतोष सयाना, राज्य कोविड-19 कंट्रोल रूम के डॉ. अभिषेक त्रिपाठी, डॉ. अखिलेश त्रिपाठी,  


पारितोष राणा, मनोज वर्मा ,दंत शल्यक डॉ. मुकेश राय, अपर निजी सचिव/वैयक्तिक सहायक  प्रदीप सेमवाल, वैयक्तिक सहायक  बलवीर सिंह नेगी, डी.ई.ओ  जयदीप, फार्मासिस्ट अरविन्द रौतेला,  जी.एस. रावत,  सुरेश जोशी, नर्सिंग अधिकारी प्रियंका नेगी,  निर्मला चन्द्र, ए.एन.एम  पूनम,  सरला थपलियाल,  दीपा जोशी, कनिष्ठ सहायक  राजन ठाकुर, डाटा मैनेजर  अंकित अग्रवाल, लैब टैक्नीशियन  उमेश सैनी,  अमित नैथानी,  गिरीश गैरोला,  राहुल कुमार,  हिमांशु बिष्ट, उपचारिका   भावना पंत,  अर्चना सक्सेना,  हरिप्रसाद जोशी, आशा  पूर्णी देवी, आशा फैसीलेटर  पुष्पा जोशी, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी  सुन्दर नेगी, स्वच्छक  आशीष,  रामरोताश,  विशाल, कक्ष सेवक  अनुप कुमार,  संदीप बरागी,  नवीन, वाहन चालक  जी.बी. जोशी, भगवान सिंह असवाल,  राजेन्द्र रावत,  वीरेन्द्र रावत,  महेश राणा, सुभाष गौतम सम्मानित हुए।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि एक वर्ष से अधिक अवधि से लगातार कोविड- 19 जैसी भयानक वैश्विक महामारी से लड़ाई में हमारे स्वास्थ्य क्षेत्र के अधिकारियों, चिकित्सकों, पैरा मेडिकल स्टाफ, चतुर्थ श्रेणी तथा अन्य समस्त कर्मियों द्वारा दिन-रात समर्पण एवं सेवाभाव के साथ दिन-रात मेहनत कर अत्यन्त ही सराहनीय कार्य किया जा रहा है। इनके द्वारा समर्पण भाव से किये गये कर्तव्य निर्वहन को वित्तीय रूप से कंपनसेट (भरपाई) करना संभव नहीं है।  फिर भी, राज्य सरकार द्वारा ऐसे कार्मिकों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रोत्साहन सहायता राशि प्रदान करने का निर्णय लिया गया है।


मुख्यमंत्री द्वारा घोषित पैकेज के अन्तर्गत आगामी 5 माह में आशा फसिलिटेटर एवं आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को  2-2 हजार रूपए प्रतिमाह दिया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग के ग्रुप सी एवं डी के कार्मिकों को 3-3 हजार रूपये तथा चिकित्सकों को 10-10 हजार रूपये की धनराशि प्रोत्साहन स्वरूप दी जायेगी। इससे लगभग 61000 कार्मिक लाभान्वित होंगे। साथ ही 1120 आशा फैसिलिटेटर एवं आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को एक-एक टैबलेट भी प्रदान किया जायेगा। इन कार्मिकों को कोविड-19 के दुष्प्रभाव से बचाने तथा इनमें रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के उददेश्य से इन्हें आयुर्वेदिक एवं होम्योपैथिक किट भी वितरित की जायेगी। उपरोक्त योजनाओं से लगभग 3,73,568 व्यक्ति लाभान्वित होंगे।

 स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने कहा कि कोरोना योद्धाओं ने विपरीत परिस्थितियों में रात दिन काम किया। एक माह में सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में कोरोना योद्धाओं के सम्मान समारोह किये जाएंगे। 30 दिसम्बर 2021 तक प्रदेश में सौ प्रतिशत वैक्सीनेशन कर दिया जाएगा। पूरे देश मे वैक्सीनेशन में पांचवे नम्बर पर हैं। नवम्बर तक हम पहले स्थान पर आ जाएंगे। 42 लाख से अधिक लोगों के अटल आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं। अभी तक 2 लाख 93 हजार से अधिक लोग इससे लाभान्वित हो चुके हैं। हम हर विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य मेले लगाएंगे। स्वास्थ्य विभाग में 7 हजार लोगों को रोजगार दिया जाएगा।



कोविड की सम्भावित तीसरी लहर की जानकारी देते हुए डॉ पंकज कुमार पाण्डेय ने बताया कि राज्य में 1945 पैडियाट्रिक आक्सीजन बैड और 739 एनआईसीयू, पीआईसीयू बैड बच्चों में कोविड मामलों के लिये चिन्हित किये गये हैं। बच्चों के लिए माइक्रो न्यूट्रिएंट की व्यवस्था की गई है। 10 अगस्त 2021 तक सभी सीएचसी, पीएचसी, सब सेंटर में जरूरी दवाईया उपलब्ध करा दी जाएंगी। स्वास्थ्यकर्मियों को ट्रेनिंग भी दी जा रही हैं। पीएचसी व सीएचसी स्तर तक कोविड टेस्टिंग सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है।कार्यक्रम में सचिव स्वास्थ्य  अमित नेगी ने कोरोना से बचाव में सहयोग के लिये सभी विधायकों, नगर निगम के मेयरों, जिलाधिकारियों, मुख्य विकास अधिकारी, पुलिस प्रशासन, मेडिकल कॉलेजों, मेडिकल संस्थानों, मीडिया प्रतिनिधियों सहित सभी कार्मिकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के सहयोग से हम राज्य में कोरोना की संभावित तीसरी लहर की रोकथाम के लिये 31 जुलाई तक तैयारी पूरी करने में सफल होंगे।


     


     


      

     


      

Comments

Popular posts from this blog

लोगों को बीमा पॉलिसी का लालच देकर,ठगी करने वाले तीन शातिर गिरफ्तार

राज्यपाल ने दीक्षांत समारोह में छात्र-छात्राओं को उपाधि प्रदान की

देश की 130 करोड़ की आबादी में मात्र 9 करोड़ लोग टेक्स देते-रविशंकर