बारिश के कारण मालदेवता रोड पर आया मलबा

 देहरादून –  रात भर चली बारिश से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली तो वहीं  बृहस्पतिवार की सुबह बारिश के कारण मालदेवता रोड पर मलबा आ गया है।


जिससे सड़क बाधित हुई है जिसमें किसी प्रकार की कोई  जनहानि अथवा पशु हानि अथवा संपत्ति हानि नहीं है उक्त मलबा आने से केवल सड़क मार्ग बाधित हुआ है स्थानीय प्रशासन को सूचना दे दी गई है , मौके पर जेसीबी मशीनें से सड़क खुलवाने का कार्य किया जा रहा है जल्द ही सड़क आवागमन  हेतु खोल दी जाएगी

 

Comments