शताब्दी एक्सप्रेस की बोगी में लगी आग कोई हताहत नहीं

 रायवाला –  रायवाला थाने को दोपहर 12:50 बजे ऋषिकेश कंट्रोल द्वारा सूचना दी गई कि रेलवे स्टेशन कांसरो के पास शताब्दी एक्सप्रेस आग लग गई है। इस सूचना पर थानाध्यक्ष रायवाला अमरजीत सिंह रावत मय फोर्स के तत्काल रेलवे स्टेशन कांसरो  से आगे पोल नंबर 48/4 पर पहुंचे।


वहां पहुंचते ही तत्काल प्रभाव से रेलवे कर्मचारियों के साथ मिलकर शताब्दी एक्सप्रेस नंबर 02817 की बोगी नंबर C-5 में बैठी 35 सवारियों को उनके सामान सहित सुरक्षित बाहर निकाला गया तथा उन्हें आगे की बोगियों में शिफ्ट करवाया गया। व आग लगी हुई C-5 बोगी को ट्रेन से अलग कर दिया गया। तथा  फायर सर्विस टेंडर को रेलवे व अन्य व्यक्तियों की मदद से रेलवे ट्रैक के नजदीक लाया गया तथा C-5 बोगी मे लगी आग को बुझवाया गया। उपरोक्त शताब्दी एक्सप्रेस 02017  आज प्रातः दिल्ली से देहरादून के लिए चली थी। जिसमें कुल 12 सवारी डिब्बे थे। जिसमें कुल 316 व्यक्ति सवार थे। आग लगने का संभावित कारण शॉर्ट सर्किट हो सकता है।

Comments

Popular posts from this blog

बिल लाओ ईनाम पाओ योजना के तहत माह अक्टूबर और नवंबर के विजेता

चोरी की स्कूटी के साथ दो अरोपी को पकड़ा

कावड़िये को डूबने से बचाया एसडीआरएफ ने