एसडीआरएफ ने रेणी गाँव के घरों का सामान सुरक्षित निकाला

चमोली – आपदा से प्रभावित रेणी गाँव के प्रधान से गाँव की समस्याओं के बारे में पूछते एवम तत्काल ही एक ऑफिसर को समस्याओं का निराकरण करने का आदेश देते एस डी आर एफ के सेनानायक नवनीत भूल्लर।एस डी आर एफ के जवानों द्वारा रेणी गाँव घरों के सामान को सुरक्षित निकालने ओर मूलभूत  आवश्यकताओं को सुचारू करने का प्रयास किया जा रहा है दैवीय आपदा  के तत्काल बाद  राज्य एवम देश की अनेक एजेंसियां रेस्कयू कार्य मे जुटी हुई है।


जहां एक और सर्चिंग कार्य जारी है,वहीं दूसरी ओर टनल से मजदूरों को  सुरक्षित निकालने का प्रयास  भी युद्ध स्तर पर जारी है रेस्कयू कार्यों के साथ ही एस डी आर एफ उत्तराखंड पुलिस  की सहायता एवम सर्चिंग हेतु लगातार रेणी  गावँ में बनी हुई है जहां रेस्कयू कार्यो के साथ ही ग्रामीणों के सामान को मलवे से  सुरक्षित निकाला जा रहा हैं। जोशीमठ के  रेणी गाँव के वे घर  जहां  त्रासदी के बाद मलवा फंसा  हुआ था वहां पहुंच कर  एस डी आर एफ उत्तराखंड पुलिस के  जवानों के द्वारा मलवा हटा कर सामान को सुरक्षित स्थान पर पहुँचाया गया, खाद्यान्न को सुरक्षित किया, साथ ग्रामीणों से  उनकी समस्या  भी जानने की कोशिश की गयी। जहाँ एस डी आर एफ  जवानों के इस मानवीय कार्य की  ग्रामीणों द्वारा सराहना की जा रही है वहीं इन्हें उत्तराखंड के देवदूत के नाम  से भी पुकारा जा रहा हैं।  एस डी आर एफ की टीमें आपदा के पश्चात से ही प्रभावितों के सामान को सुरक्षित स्थान तक भेजने एवम मूलभूत समस्याओं का निराकरण कर  सुचारू  कराने का प्रयास कर रही हैं।

Comments

Popular posts from this blog

बिल लाओ ईनाम पाओ योजना के तहत माह अक्टूबर और नवंबर के विजेता

चोरी की स्कूटी के साथ दो अरोपी को पकड़ा

कावड़िये को डूबने से बचाया एसडीआरएफ ने