4100 नशीली गोलियां व कैप्सूल के साथ गिरफ्तार

 देहरादून –दून जिले में नशा बेचने वाले एवं उनकी पूरी चेन को समाप्त करने का अभियान चलाया जा रहा है, जिसके क्रम में  पुलिस अधीक्षक नगर तथा क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में थाना क्लेमेनटाउन पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा हैं। आरटीओ चेकपोस्ट मोहब्बेवाला से अभियुक्त  लोकेश कुमार पुत्र इंद्रेश कुमार निवासी ग्राम छपराडी, चौरा देवी, थाना गागलहेड़ी, जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश को 4100 नशीली गोलियां व कैप्सूल के साथ गिरफ्तार किया गया था।


जिसने पूछताछ में बताया कि उसने यह नशीले इंजेक्शन आबिद नाम के लड़के को देने थे।अभियुक्त आबिद की गिरफ्तारी को थाना  क्लेमेंट टाउन पुलिस द्वारा लगातार तलाश की जा रही थी मुखबीर की सूचना पर  08 जनवरी 21 की रात में अभियुक्त आबिद को माजरा, थाना पटेल नगर, देहरादून से गिरफ्तार किया गया, जिसने पूछताछ में बताया  कि वह लंबे समय से नशीली गोलियों एवं इंजेक्शन की तस्करी कर रहा था और आबिद ने ही  पूर्व में अभियुक्त लोकेश कुमार से  18 सितम्बर 20 को 4100 नशीली गोलियां व इंजेक्शन मंगवाए थे, अभियुक्त आबिद को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि वह माजरा, पटेलनगर में मोमो की ठेली लगाता है तथा उसी की आड़ में नशीली गोलियां व इंजेक्शन बेचता है। 



Comments

Popular posts from this blog

बिल लाओ ईनाम पाओ योजना के तहत माह अक्टूबर और नवंबर के विजेता

चोरी की स्कूटी के साथ दो अरोपी को पकड़ा

कावड़िये को डूबने से बचाया एसडीआरएफ ने