कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रथम राष्ट्रपति स्व0 डाॅ0 राजेन्द्र प्रसाद को श्रद्धासुमन अर्पित किये

देहरादून –स्वतंत्र भारत के प्रथम राष्ट्रपति, भारत रत्न, स्व0 डाॅ0 राजेन्द्र प्रसाद की जयंती के अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय, राजीव भवन 21 राजपुर रोड़ में प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेसजनों ने स्व0 राजेन्द्र प्रसाद के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किये।इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि सादा जीवन उच्च विचार के प्रतीक स्वतंत्रत भारत के प्रथम राष्ट्रपति डाॅ0 राजेन्द्र प्रसाद ने छात्र जीवन में ही अपनी विद्यता एवं प्रतिभा का परिचय देते हुए कई कीर्तिमान स्थापित किये थे।


डाॅ0 राजेन्द्र प्रसाद को शिक्षकों का आदर्ष बताते हुए कहा कि उन्होंने अपने जीवन की शरूआत एक अध्यापक के रूप में करते हुए 35 वर्षों तक अध्यापन का सफलतम कार्य किया तथा स्वतंत्र भारत के प्रथम राष्ट्रपति बनने तक का सफर तय किया। उन्होंने अपनी अंतिम सांस तक सच्चे गांधी वादी के रूप में गांधी के बताये मार्ग पर चलने का प्रयास किया। डाॅ0 राजेन्द्र प्रसाद ने संविधान निर्माण सभा के अध्यक्ष के रूप में जिस संयम, अनुशासन और ज्ञान से भारतीय संविधान निर्माण को सहज बनाया वह अपने आप में बेमिसाल है। जिस समय देेश संकट के दौर से गुजर रहा था उन्होंने केन्द्रीय मंत्रिमण्डल में स्वास्थ्य और कृषि मंत्री के रूप में अपनी अहम भूमिका का निर्वहन किया था। हमे उनके बताये हुए रास्ते पर चल कर एक शक्तिशाली भारत के निर्माण के उनके सपने को साकार करने के लिए सदैव प्रयास करना है यही उन्हें हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी।श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकान्त धस्माना, महामंत्री नवीन जोशी, महामंत्री हरिकृष्ण भट्ट, महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, जिलाध्यक्ष संजय किशोर, गौरव , प्रदेश सचिव सीताराम नौटियाल, गिरीश पुनेड़ा, युवा कांग्रेस महासचिव संदीप चमोली, प्रमुख महेन्द्र राणा, दीप बोहरा, देवेन्द्र सती, डाॅ0 प्रतिमा सिंह, भरत शर्मा, महेश जोशी, अमन बत्रा, सुधीर सुनेहरा, आशीष सेमवाल, नवनीत कुकरेती, सुनित सिंह राठौर, राॅबिन पंवार, अनुराधा तिवारी,  आदि शामिल थे।




Comments

Popular posts from this blog

बिल लाओ ईनाम पाओ योजना के तहत माह अक्टूबर और नवंबर के विजेता

चोरी की स्कूटी के साथ दो अरोपी को पकड़ा

कावड़िये को डूबने से बचाया एसडीआरएफ ने