सुरेश भट्ट उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश महामंत्री हुए नियुक्त

देहरादून – भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष बंशी धर भगत ने सुरेश भट्ट को भाजपा उत्तराखंड का प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया है। प्रदेश अध्यक्ष ने आशा व्यक्त की है कि सुरेश भट्ट के प्रदेश महामंत्री बनने से उत्तराखंड में संगठन को और गति मिलेगी व उनके अनुभव का लाभ प्रदेश भाजपा को प्राप्त होगा। भाजपा मीडिया प्रभारी डॉ देवेंद्र भसीन ने बताया कि उत्तराखंड 


भाजपा में प्रदेश महामंत्री के तीन पद हैं।इनमें से एक पद बंशी धर भगत के अध्यक्ष रूप में पद ग्रहण करने व उनके द्वारा प्रदेश पदाधिकारियों व कार्यसमिति की घोषणा के बाद से ही रिक्त चल रहा था। इस रिक्त पद  प्रदेश अध्यक्ष  भगत द्वारा  सुरेश भट्ट की नियुक्ति की गई  है।  सुरेश भट्ट इससे पहले हरियाणा में भाजपा प्रदेश महामंत्री ( संगठन)थे

Comments

Popular posts from this blog

लोगों को बीमा पॉलिसी का लालच देकर,ठगी करने वाले तीन शातिर गिरफ्तार

राज्यपाल ने दीक्षांत समारोह में छात्र-छात्राओं को उपाधि प्रदान की

देश की 130 करोड़ की आबादी में मात्र 9 करोड़ लोग टेक्स देते-रविशंकर