नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद नरेश बंसल का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

देहरादून – नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद नरेश बंसल का भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा विधानसभा से प्रदेश भाजपा  कार्यालय  तक जुलूस निकालकर भब्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत , प्रदेश महामंन्त्री संघटन अजेय प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार सहित सभी प्रदेश पदाधिकारी , महिला मोर्चा, भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने जोश खरोश के साथ नरेश बंसल का स्वागत किया गया इस अवसर पर टिहरी गढ़वाल सांसद  राज्य लक्ष्मी शाह, हरबंश कपूर, देहरादून महापौर सुनील उनियाल गामा , महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट, प्रदेश कार्यालय सचिव  कौशतुभा नंद जोशी, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान, राजकुमारी गिरी, आदित्य चौहान, प्रदेश शोशल मीडिया प्रभारी शेखर वर्मा  सहित कई प्रदेश पदाधिकारी व विधायक उपस्थित रहे। प्रदेश कार्यालय में स्वागत के पश्चात प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत के साथ नरेश बंसल ने दीनदयाल उपाध्याय पार्क में जाकर दीनदयाल की मूर्ति का माल्यार्पण किया साथ लौहपुरुष सरदार पटेल,  भीम राव आंबेकर व स्वर्गीय इंद्मणि बडोनी की मूर्ति का भी माल्यार्पण किया।

Comments

Popular posts from this blog

लोगों को बीमा पॉलिसी का लालच देकर,ठगी करने वाले तीन शातिर गिरफ्तार

राज्यपाल ने दीक्षांत समारोह में छात्र-छात्राओं को उपाधि प्रदान की

देश की 130 करोड़ की आबादी में मात्र 9 करोड़ लोग टेक्स देते-रविशंकर