पिकअप गहरी खाई में गिरा एक घायल एक की मौत

नैनीताल  – आपदा कंट्रोल रूम नैनीताल से एस डी आर एफ को सूचना मिली कि हेड़ाखाल रोड पर, खनसू नैनीताल में एक महिंद्रा पिकअप (UK03CA1421) वाहन गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है जिसमे 2 लोग सवार थे।


उक्त घटना में एक व्यक्ति को घायल अवस्था मे स्थानीय लोगों द्वारा पूर्व में ही निकाल कर अस्पताल पहुँचा दिया गया था जबकि दूसरा व्यक्ति वाहन के साथ ही लगभग 1 किमी नीचे खाई में गिरा था। एस डी आर एफ की रेस्क्यू टीम द्वारा अत्यधिक विषम परिस्थितियों में वाहन तक पहुँचने के पश्चात सर्चिंग की गई तो पास ही दूसरे व्यक्ति का शव बरामद कर लिया गया। एस डी आर एफ टीम द्वारा मृतक विक्रम कोहली उम्र 30 वर्ष निवासी परेवा, चंपावत के शव को बरामद करने के पश्चात कड़ी मशक्कत के बाद मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर राजस्व पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है।

Comments

Popular posts from this blog

बिल लाओ ईनाम पाओ योजना के तहत माह अक्टूबर और नवंबर के विजेता

चोरी की स्कूटी के साथ दो अरोपी को पकड़ा

कावड़िये को डूबने से बचाया एसडीआरएफ ने