दून पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

देहरादून –  मुख्यमंत्री त्रिवेन्द सिंह रावत ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ के जॉलीग्रांट आगमन पर उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज श्री केदारनाथ जी के दर्शन एवं पूजा करेंगे। कल सुबह दोनों मुख्यमंत्री श्री केदारनाथ मंदिर के कपाट बंद होने के कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।


उसके उपरान्त श्री बदरीनाथ पहुंचकर श्री बदरीनाथ मंदिर के दर्शन एवं पूजन करेंगे एवं उत्तर प्रदेश के पर्यटक आवास गृह का शिलान्यास किया जायेगा।  इस अवसर पर  जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक, उच्च शिक्षा राज्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, मुख्य सचिव ओम प्रकाश ने भी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ का स्वागत किया।

Comments

Popular posts from this blog

बिल लाओ ईनाम पाओ योजना के तहत माह अक्टूबर और नवंबर के विजेता

जल्द होगी जोगीवाला में जाम की समस्या दूर

चोरी की स्कूटी के साथ दो अरोपी को पकड़ा