लॉकडाउन काम छूट तो तंगी में आकर एटीएम में चोरी

देहरादून–थानाध्यक्ष सेलाकुई को एक्सिस बैंक हेड ब्रान्च मुम्बई द्वारा फोन के माध्यम से सूचना दी गयी कि इण्डस्ट्रियल एरिया सेलाकुई में  उनके एक्सिस बैंक के एटीएम में कुछ व्यक्तियों द्वारा स्प्रे का प्रयोग कर एटीएम में लगे कैमरे खराब कर दिये हैं।सम्भवतः उनके द्वारा एटीएम में चोरी का प्रयास किया जा रहा हैं। इस सूचना पर थानाध्यक्ष सेलाकुई पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे मौके पर एटीएम के शटर का ताला टूटा हुआ था। 
 
अन्दर से कुछ आवाजें आ रही थी। पुलिस द्वारा एटीएम का शटर उठाकर देखा तो अन्दर दो व्यक्ति मास्क व हाथ में ग्लब्स पहनकर एटीएम को कटर से काटने का प्रयास कर रहे थे। दोनो अभियुक्तों से नाम/पता पूछने पर उनके द्वारा अपना नाम: अरूण चौधरी तथा कैलाश पवार बताया गया। अभियुक्तों के पास से कटर, स्प्रे पेन्ट तथा अन्य सामान बरामद हुआ। दोनो अभियुक्तों को मौके से गिरफ्तार कर थाने लाया गया। पूछताछ में अभियुक्तों  चोरी की योजन द्वारा बताया गया कि वे पूर्व में सेलाकुई स्थित फैक्ट्री में कार्य किया करते थे, परन्तु लाक डाउन के दौरान फैक्ट्री बन्द होने के कारण उनका काम छूट गया। वर्तमान में वह दिहाडी मजदूरी कर अपना गुजर बसर कर रहे थे, क्योंंकि हम दोनो की आर्थिक स्थिती ठीक नहीं थी, इसलिये हमने सेलाकुई इन्डस्ट्रीयल एरिया में स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम में चोरी करने की योजना बनाई, चूंकि हम पूर्व में सेलाकुई इन्डस्ट्रीयल एरिया में कार्य कर चुके थे तथा हमें जानकारी थी कि उक्त एटीएम में रात्रि के समय कोई गार्ड नहीं रहता है तथा रात्रि में असानी से उक्त एटीएम में चोरी की घटना को अजांम दिया जा सकता है। इसके लिये हमने यू- ट्यूब पर एटीएम काटने के विडीयो देखे तथा एटीएम को खोलने/काटने के औजारों की व्यवस्था की। 09/10 अक्टूबर की देर रात्रि हमने पुलिस गस्त व चीता पुलिस के आने- जाने की रेकी की तथा पुलिस की गाड़ी निकलने के बाद शटर का ताला काटकर अंदर घुसे। अंदर जाकर पहले हमने कैमरो पर ब्लैक स्प्रे किया व स्मोक डिटेक्टर के तार काटे, फिर सायरन को तोड़कर एलकेट्रिक रूम में से बिजली कनेक्ट कर कटर से ATM मशीन को काटने का प्रयास किया इसी बीच पुलिस द्वारा हमें पकड लिया गया। 



 




 

Comments

Popular posts from this blog

बिल लाओ ईनाम पाओ योजना के तहत माह अक्टूबर और नवंबर के विजेता

चोरी की स्कूटी के साथ दो अरोपी को पकड़ा

कावड़िये को डूबने से बचाया एसडीआरएफ ने