बुजुर्ग ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

 देहरादून– बुजुर्ग द्वारा इंजीनियर्स एंकलेव में फांसी लगा लेने की सूचना सिटी कण्ट्रोल रूम के माध्यम से थाना बसंत विहार पर प्राप्त हुई । सूचना पर थाना पुलिस तुरन्त मौके पर पहुंची तथा उस व्यक्ति को प्राईवेट वाहन से श्री महन्त इन्द्रेश अस्पताल पहुंचाया गया, जहॉ पर चिकित्सकों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया । मृतक के परिवार मे उसकी पत्नी तथा एक पुत्री हैं। जिनसे पूछताछ पर जानकारी प्राप्त हुई कि मृतक मूल रूप से देवबन्द जनपद सहारनपुर उ0प्र0 के निवासी हैं।


 138 फेस 2 इंजीनियर्स एन्कलेव देहरादून मे इनका पुराना मकान हैंं। मृतक श्रवण कुमार यादव उम्र 66 वर्ष जूनियर हाईस्कूल के टीचर थे तथा वर्ष 2014 मे कौलागढ, देहरादून स्थित जूनियर हाईस्कूल से रिटायर्ड हुए थे । आज सुबह नाश्ते के बाद घर मे दोपहर के खाने की तैयारी चल रही थी तथा इनकी बेटी का ऑनलाईन पेपर चल रहा था । परिजनों द्वारा इनके कमरे का दरवाजा देखा तो अन्दर से बन्द था, जिसे धक्का देकर खोला गया तो बुजुर्ग अपने कमरे मे पंखे से प्लास्टिक की पट्टी से फांसी पर लटके हुए थे । मौके से कोई सुसाईड नोट नही मिला है । पंचायतनामा व पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जा रही है तथा मृत्यु के कारणो की जॉच की जा रही है ।


    

Comments

Popular posts from this blog

बिल लाओ ईनाम पाओ योजना के तहत माह अक्टूबर और नवंबर के विजेता

चोरी की स्कूटी के साथ दो अरोपी को पकड़ा

कावड़िये को डूबने से बचाया एसडीआरएफ ने