स्वामी रामदेव के साथ मुस्लिम ने भी योगाभ्यास किया

देहरादून–मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सीएम आवास में योगाभ्यास किया। मुख्यमंत्री ने आयुष विभाग के योगाभ्यास प्रोटोकोल के अनुसार योगासन किए। इस वर्ष कोविड-19 की परिस्थितियों को देखते हुए योग का सार्वजनिक कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया गया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा अपने-अपने घरों में रहकर ही योग करने का आह्वान किया गया।इसी क्रम में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र  सिंह रावत ने भी अपने आवास में योगाभ्यास किया।मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री के सफल प्रयासों से सारा विश्व  21 जून को योग दिवस के रूप में मना रहा। इस बार के योग दिवस का आयोजन विशेष परिस्थिति में हम लोग कर रहे हैं। हरिद्वार में योग गुरु रामदेव ने अपने पतंजलि के कर्मचारियों के साथ योगाभ्यास किया उन्हीं में मुस्लिम समुदाय के भी कर्मचारी शामिल थे जिन्होंने मंच साझा करते हुए स्वामी रामदेव के साथ योगाभ्यास किया।
कोविड-19  महामारी से बचने के लिए हमारी इम्यूनिटी मजबूत होना बहुत जरूरी है और योग के द्वारा हम अपनी इम्यूनिटी यानी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ा सकते हैं। मुख्यमंत्री ने नियमित योगाभ्यास को अपनी दैनिक जीवनचर्या में लाने का आह्वान करते हुए कहा कि हम सभी रोजाना एक घंटा अवश्य योगाभ्यास करें । स्वयं भी निरोग रहे, स्वयं की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाए और औरों को भी इसके लिए प्रोत्साहित करें।

Comments

Popular posts from this blog

बिल लाओ ईनाम पाओ योजना के तहत माह अक्टूबर और नवंबर के विजेता

चोरी की स्कूटी के साथ दो अरोपी को पकड़ा

कावड़िये को डूबने से बचाया एसडीआरएफ ने