लॉकडाउन को तोड़ दुकान पर भीड़ करने के विरुद्ध तीन पर मुकदमा

 ऋषिकेश –करोना महामारी के कारण प्रदेश में लॉकडाउन घोषित हो रखा हैं।किन्तु लोग इस नियमों का पालन नही कर रहें हैं। इसी के संबंध में पुलिस उपमहानिरीक्षक, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारी को आदेशित किया गया है। फिर भी ऐसे व्यक्तियों आप को कही ना कही मिल ही जायेंगे जो आदेशों का पालन नही कर रहें हैं। पुलिस इन लोगों के विरूद्ध लगातार  कार्रवाई कर रही हैं। और  जो लॉक डाउन के नियमों का उल्लंघन करते हैं। उन्हें पुलिस गिरफ्तार कर रही हैं।
                              लेकिन फिर भी आपको ऐसे बहुत से समाज के दुश्मन मिलेंगे जो इस महामारी को कुछ भी नहीं समझ रहे हैं। और कानून और अपीलों का भी मखौल उड़ाते हुए घरों से बाहर निकल रहे हैं। और गली मोहल्लों की दुकानों में जमघाट मचा रखा है। इन्होंने इसीलिए पुलिस को सख्त कदम उठाते हुए इन्हें गिरफ्तार करना पड़ रहा है। आदेश के अनुपालन में सायं गश्त के दौरान ऋषिकेश क्षेत्र में अलग-अलग जगह पर तीन (03) व्यक्तियों के द्वारा अनावश्यक रूप से भीड़ इकट्ठी की गई थी, जो कि उत्तराखंड शासन और जिला मजिस्ट्रेट के आदेश धारा 144 सीआरपीसी का उल्लंघन था। और सरकारी आदेशों की अवहेलना करते हुए अपनी दुकान खोल कर नियमों के आदेश का उल्लंघन किया गया हैं। जिस पर अभियुक्त के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई की जा रही हैं। गिरफ्तार गौरव अग्रवाल पुत्र नरेश कुमार अग्रवाल निवासी 70 रेलवे रोड ऋषिकेश,ईश कुमार पुत्र ओमप्रकाश निवासी 540 बनखंडी ऋषिकेश, अमित कुमार पुत्र फूलचंद निवासी पुरानी चुंगी 344 हरिद्वार रोड ऋषिकेश

Comments

Popular posts from this blog

बिल लाओ ईनाम पाओ योजना के तहत माह अक्टूबर और नवंबर के विजेता

चोरी की स्कूटी के साथ दो अरोपी को पकड़ा

कावड़िये को डूबने से बचाया एसडीआरएफ ने