कोरोना ड्यूटी में लगे पुलिसकर्मियों का रूटीन मेडिकल चेकअप

देहरादून– पुलिस उपमहानिरीक्षक-वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के द्वारा सभी अधीनस्थ कर्मचारियों एवं ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों के वेलफेयर, स्वास्थ्य व सुरक्षा का ध्यान रखने के आदेश के अनुपालन में आज 16 अप्रैल 2020 को पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नेहरू कॉलोनी की उपस्थिति में थाना नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में ड्यूटी पर तैनात समस्त
अधिकारी और कर्मचारी CPU कर्मियों का मेडिकल टीम की सहायता से प्रत्येक  ड्यूटी पॉइंट पर जाकर रूटीन मेडिकल चैकअप कराया गया। कैलाश अस्पताल से मेडिकल टीम ने पुलिस अधिकारियों की उपस्थिति में करीब 100 से अधिक पुलिस कर्मचारियों का रूटीन मेडिकल चेकअप कराया गया। मेडिकल चैकअप में लगभग सभी अधिकारी व कर्मचारी स्वस्थ पाए गए।पिकेट पर तैनात सभी अधिकारी व कर्मचारियों को मास्क सेनीटाइजर भी वितरित किए गए।
                                           चैकअप के दौरान फव्वारा चौक पर ड्यूटी पर तैनात कॉन्स्टेबल सुखदेव सिंह का हाई ब्लड प्रेशर पाया गया हैं।जिन्होंने बताया कि उनको हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत रहती हैं। जिस कारण वह अक्सर दवाई लेते है लेकिन विगत कई दिनों से करोना संक्रमण ड्यूटी पर ततपरता से तैनात हैं।उक्त कांस्टेबल को डॉक्टरों की सलाह पर अधिकारियों द्वारा तुरंत 3 दिन का रेस्ट प्रदान किया गया। इस दौरान उपस्थित अधिकारियों द्वारा सभी ड्यूटीरत कर्मचारियों से समस्या भी पूछी गयी तथा तत्परता से अपने कर्त्तव्य के निर्वाहन के निर्देश दिए।

Comments

Popular posts from this blog

बिल लाओ ईनाम पाओ योजना के तहत माह अक्टूबर और नवंबर के विजेता

चोरी की स्कूटी के साथ दो अरोपी को पकड़ा

कावड़िये को डूबने से बचाया एसडीआरएफ ने