सामाजिक संगठनों ने जरूरतमंदों को पहुंचाया राशन

देहरादून – भूखे को अन्न, प्यासे को पानी के बैनर तले विभिन्न सामाजिक संगठन,संस्थाएं, मंदिर एवं गुरुद्वारे एकजुट होकर दृढ़ संकल्प से साथ जरूरतमंदों को पर्याप्त पके भोजन की व्यवस्था में दिनभर भागादौड़ी में लगे रहे। दूसरी तरफ सरकार द्वारा दी गई हिदायत का भी खासा ध्यान रखा गया। सभी ने ग्लव्स,मास्क एवं सोशल डिस्टेंस को ध्यान में रखते हुए जरूरतमंदों तक भोजन पहुँचने में किसी भी प्रकार की कोताई नही बरती।दूर दराज इलाको तक राशन के पैकेट्स भी वितरित किये गए।सुबह से ही व्हाट्सएप्प ग्रुप भूखे को अन्न, प्यासे को पानी में सूचनाएं आनी शुरू हो गयी थी।
जिसको देखते हुए सभी सामाजिक संगठनों ने एकजुट होकर कंट्रोल रूम तय किया। कंट्रोल रूम के निर्देशानुसार टीम को अलग अलग जोन में भेजा गया (शासन की परमिशन के साथ) जहां भोजन की आवश्यकता हुई।सूचना प्राप्त होती गयी उसी अनुसार टीमें रवाना होती गयी। इसी कर्म में सहस्त्रधारा रोड के किनारे रहने वाले बागड़िया एवं मजदूरों को भोजन की आवश्यकता पता चलते ही उनके लिए 5 किलो चावल,5 किलो आटा,चायपत्ती,चीनी,आलू,प्याज,रिफाइंड आदि पहुँचाया गया। जाने पर मालूम हुआ कि जरूरतमंद मजदूरों हैं।जिनकी मजदूरी ठप पड़ी हैं।
खाने के लिए उनके पास कुछ भी नही था। राशन पहुचाने में एकता विहार लैन नंबर वन से आकाश, धर्मपाल घाघट, नीरज वर्मा,कमल शर्मा जी आर्य नगर वार्ड अध्यक्ष करण घाघट, अमित कुमार, सुरेंद्र घाघट आगे आये।माँ वैष्णो सेवा मंडल से अरुण खरबंदा एवं सहयोगियों ने लगभग 102 जरूरतमंदों को पके हुए भोजन से सेवा प्रदान की।पंकज सिंह को देहरादून में गढ़वाल की रहनी वाली 5 बेटियों द्वारा सूचना मिली जिनको त्वरित रूप से पर्याप्त भोजन की व्यवस्था कर सेवा प्रदान की गई। पिथौरागढ़ के 10 लोगो को राहत सामग्री के साथ साथ भोजन का भी सहयोग प्रदान किया गया। साथ ही चंपावत के 4 लोगो को दून में भोजन व्यस्था प्रदान की गई। गढ़वाल छेत्र के काफी लोग पटेल नगर रैनबसेरा में भी मौजूद है जिनको नवनीत सेठी एवं 15 सहयोगियों द्वारा राहत सामग्री एवं भोजन की सेवा प्रदान की गई।दूर दराज से भी काफी लोग रैनबसेरा में फसे हुए है जिसमे मुख्य रूप से राजस्थान के निवासी, उत्तरप्रदेश से मजदूरी करने वाले मजदूर जिनको ठेकेदारों ने काम से हटा दिया है वह भी दिन काट रहे है। सभी को भोजन की सेवा प्रदान की गई।मसूरी बाई पास पर 250 व्यक्तियों को सूखे राशन की आवश्यकता पड़ी तो कुलभूषण अग्रवाल ने इस काम को सेवा रूपी मन से किया ।सुखमनी साहब सेवा सोसाइटी प्रेमनगर के सदस्य द्वारा 250 लोगो को मिट्ठी  बेरी में भोजन सेवा प्रदान की गई।भारत द्वारा हर्रावाला में निर्मल बस्ती में जरूरतमंद व्यक्तियों तक राशन पहुंचाया गया। साथ ही नकरौंदा नमकीन फैक्ट्री के समीम 25 परिवारों को राशन की सुविधा प्रदान की गई।भवन श्री कालिका मंदिर समिति द्वारा 550 लोगो के भोजन की व्यवस्था की गई,प्रेम नगर गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब के प्रधान अरविंद सिंह एवं सर्राफा मंडल के संग्रक्षक द्वारा भी लंगर लगाया गया  जिसमे मोके पर 50 लोगो को भोजन दिया गया एवं 650 पैकेट्स MNA सोनिया पंत द्वारा वितरण किया गया। सामाजिक संगठन में शामिल दून उद्योग व्यापार मंडल, सर्राफा मंडल देहरादून से सुनील मेसन,देवेंद्र ढल्ला,अखिलेश गुप्ता,अनूप बडोनी ,नीरज सिंह, हिमालय परिवार,बालाजी समिति से अखिलेश,जतिन अरोड़ा।
प्रेमनगर गुरुद्वारा श्री सिंह सभा द्वारा क्षेत्रीय जनता के सहयोग पुलिस की मदद से जरूरत मंद लोगो को खाने के पैकेट दिये गए। इस दौरान सेवा जतिन दुग्गल अधिवक्ता, सरबजीत, अंगद, गगनदीप, अभिषेक, हरमन , दिवेन्दर,रविंदर आदि द्वारा सेवा की आज रात भवन श्री कालिका मंदिर समिति द्वारा परशुराम मंदिर में 200 लोगो के रात्रि भोज की व्यवस्था की गई है।इसी क्रम में शाम होते होते लगभग 2,900 से 3,100 लोगो तक प्रयाप्त राशन एवं पके भोजन का वितरण सफलता पूर्वक किया गया एवं अब कल की तैयारियों में जुटे सभी भूखे को अन्न, प्यासे को पानी के बैनर तले कार्यरत सभी संगठन एवं संस्थाएं।जहाँ चाह वहाँ राह" - इस वाक्य को सच होते देखा गया।





Comments

Popular posts from this blog

गुमखाल में कार खाई में गिरी तीन की मौत

बद्रीनाथ दर्शन कर लौटे रहे श्रद्धालु की कार खाई में गिरी दो घायल

गोचर में खाई में गिरने से हुई बुजुर्ग की मौत