सिंगल बैरल भरवा बंदूक के साथ शातिर गिरफ्तार

 विकासनगर –रात्रि में डाकपत्थर चौकी प्रभारी ने एक अवैध सिंगल बैरल भरवा बंदूक के साथ जुडो रोड पर कुलेथ तिराहा से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ पर बाबू सिंह पुत्र केवल राम निवासी ग्राम कूलेथ बावनधार, थाना विकासनगर, देहरादून, उम्र-32 वर्ष। के द्वारा  नैनबाग टिहरी गढ़वाल से किसी अज्ञात व्यक्ति से बंदूक खरीद कर बाढ़वाला जंगल में अवैध रूप से जंगली जानवरों का शिकार करने के लिए आने की बात स्वीकार की गई।
अभियुक्त बाबू सिंह के द्वारा जिस व्यक्ति से बंदूक खरीद कर लाया जाना बताया जा रहा है। उसका नाम पता बाबू सिंह को  नही पता हैं।  इस संबंध में नैनबाग टिहरी गढ़वाल पुलिस से भी जानकारी की जा रही है। जिसके आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।बाबू सिंह द्वारा वन्य जीव जंतु का अवैध रूप से शिकार करने संबंधी किसी घटना को अंजाम दिए जाने की संभावना से पूर्व ही पुलिस टीम द्वारा उसे भरवा बंदूक के साथ गिरफ्तार किया गया हैं।अभियुक्त बाबू सिंह के विरुद्ध थाना विकासनगर पर आर्म्स एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।




Comments

Popular posts from this blog

बिल लाओ ईनाम पाओ योजना के तहत माह अक्टूबर और नवंबर के विजेता

चोरी की स्कूटी के साथ दो अरोपी को पकड़ा

कावड़िये को डूबने से बचाया एसडीआरएफ ने