दस वर्षीय से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

मसूरी–दुष्कर्म से पीड़िता के पिता  ने थाना हाजा पर आकर एक प्रार्थना पत्र दिया गया, जिसमें वादी द्वारा गोविंद उपाध्याय पुत्र स्वर्गीय ऋषि राम निवासी जड़ी पानी टोल, बार्लो गंज मसूरी पर आरोप लगाया गया की उसके द्वारा वादी की 10 वर्षीय पुत्री के साथ 12 फरवरी 2020 को दुष्कर्म किया गया।

यह भी आरोप लगाया कि अभियुक्त द्वारा इससे पूर्व भी पीड़िता के साथ दो तीन बार दुष्कर्म किया गया,  वादी द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली मसूरी में मुकदमा अपराध संख्या 09/20 धारा 376 भा0द0वि0 एवं 5/6 पोक्सो अधिनियम बनाम गोविंद उपाध्याय पंजीकृत किया गया, जिसकी विवेचना उप निरीक्षक पिंकी पवार कैंट थाने के सुपुर्द की गई।  इसी क्रम में मुकदमा उपरोक्त से संबंधित अभियुक्त गोविंद उपाध्याय को थाना मसूरी पुलिस द्वारा समय 17:45 बजे बार्लोगंज चौकी क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।  

Comments

Popular posts from this blog

बिल लाओ ईनाम पाओ योजना के तहत माह अक्टूबर और नवंबर के विजेता

चोरी की स्कूटी के साथ दो अरोपी को पकड़ा

कावड़िये को डूबने से बचाया एसडीआरएफ ने