मुख्यमंत्री ने वयोवृद्ध स्वतंत्रता संग्राम सेनानिनियों को सम्मानित किया

देहरादून–मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने 71 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उपस्थित अधिकारियों, कार्मिकों एवं पुलिस के जवानों को संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलाई।मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र रावत  ने सभी प्रदेश वासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए राज्य की सुख-समृद्धि की कामना की। संविधान निर्मात्री समिति, स्वतंत्रता आन्दोलन में अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले  एवं देश की एकता एवं अखण्डता के लिए कार्य करने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का स्मरण करते हुए मुख्यमंत्री ने उनको श्रद्धांजलि दी।

इसके उपरान्त मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने भाजपा कार्यालय में ध्वजारोहण किया।मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने परेड ग्राउण्ड देहरादून में गणतंत्र दिवस पर आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने पाँच वयोवृद्ध स्वतंत्रता संग्राम सेनानिनियों एवं उनके आश्रितों से भेंट कर उनकी कुशलक्षेम पूछी तथा शॉल भेंट कर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र रावत ने सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग द्वारा सरकार की तीन साल की उपलब्धियों पर लगाई गई फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने रविवार को राजपुर रोड स्थित, वन मुख्यालय में वन विभाग द्वारा आयोजित वृहद रक्तदान शिविर का शुभारम्भ किया। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र रावत  ने कहा कि रक्तदान महादान है। रक्तदान में उत्तराखण्ड के लोग आगे हैं। औसतन जितने रक्तदान की आवश्यकता है जागरूकता के परिणामस्वरूप उससे अधिक रक्तदान उत्तराखण्ड में हो रहा है।    

Comments

Popular posts from this blog

बिल लाओ ईनाम पाओ योजना के तहत माह अक्टूबर और नवंबर के विजेता

चोरी की स्कूटी के साथ दो अरोपी को पकड़ा

कावड़िये को डूबने से बचाया एसडीआरएफ ने