अनिल बलूनी से मिले सुबोध उनियाल

मुम्बई – उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने आज मुंबई में उत्तराखंड से राज्यसभा सांसद और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी से भेंट की और उनका हालचाल जाना।

सांसद अनिल बलूनी गत तीन माह से अस्वस्थ हैं। और मुंबई में उनका उपचार चल रहा है। कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।प्रेस को जारी वक्तव्य में मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि वह सांसद अनिल बलूनी के राज्य हित में निरंतर किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा करते हैं। और भगवान से कामना करते है कि अनिल बलूनी शीघ्र स्वस्थ होकर पूर्ववत अपने अभियान में जुटेंगे और पार्टी तथा उत्तराखंड की सेवा में सक्रिय होंगे।

Comments

Popular posts from this blog

लोगों को बीमा पॉलिसी का लालच देकर,ठगी करने वाले तीन शातिर गिरफ्तार

राज्यपाल ने दीक्षांत समारोह में छात्र-छात्राओं को उपाधि प्रदान की

देश की 130 करोड़ की आबादी में मात्र 9 करोड़ लोग टेक्स देते-रविशंकर