सी एम ने वीर केसरी चन्द की जयंती पर उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण किया

देहरादून–मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने शुक्रवार को वीर केसरी चन्द की जयंती के अवसर पर गांधी पार्क में उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण किया। मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र ने कहा कि नेताजी सुभाष चन्द्र बोस ने जब
आजाद हिन्द फौज की स्थापना की तो उत्तराखण्ड से अनेक रणबांकुरो ने इस सेना की सदस्यता लेकर देश की रक्षा की ठानी। उत्तराखण्ड के वीर  सपूत केसरी चन्द ने स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने नेताजी सुभाष चन्द्र बोस एवं शहीद दुर्गामल की मूर्ति पर भी माल्यार्पण किया।इस अवसर पर विधायक  गणेश जोशी एवं खजान दास भी उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

बिल लाओ ईनाम पाओ योजना के तहत माह अक्टूबर और नवंबर के विजेता

चोरी की स्कूटी के साथ दो अरोपी को पकड़ा

कावड़िये को डूबने से बचाया एसडीआरएफ ने