भाजपा राष्ट्रीय सह महामंत्री शिव प्रकाश ने प्रीतम भरतवाण से भेंट की

देहरादून –केंद्र सरकार द्वारा जम्मू कश्मीर से धारा 370 व 35अ हटाने को लेकर भाजपा के देश व्यापी जन सम्पर्क व जन जागरण अभियान के अंतर्गत भाजपा राष्ट्रीय सह महामंत्री ( संगठन) शिव प्रकाश व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने जागर सम्राट पद्मश्री प्रीतम भरतवाण से भेंट की व उन्हें इन धाराओं को हटाने के महत्व की विस्तृत जानकारी देते हुए उन्हें साहित्य भी उपलब्ध कराया ।केंद्र सरकार द्वारा जम्मू कश्मीर से धारा 370 व 35 अ हटाने के सम्बंध में भाजपा द्वारा पूरे देश में चलाए जा रहे।
जन सम्पर्क व जन जागरण अभियान के अंतर्गत भाजपा राष्ट्रीय सह महामंत्री ( संगठन ) शिव प्रकाश व प्रदेश अध्यक्ष व सांसद अजय भट्ट ने आज जागर सम्राट पद्मश्री प्रीतम भरतवाण से भेंट की।शिव प्रकाश व अजय भट्ट ने प्रीतम भरतवाण के आवास पर पहुँचे और उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर व मिष्ठान खिला कर उन्हें सम्मानित किया। प्रीतम भरतवाण ने शिव प्रकाश व भट्ट को शाल पहना कर उनका स्वागत किया। भेंट के दौरान शिव प्रकाश व भट्ट ने जम्मू कश्मीर से धारा 370 व 35 अ की राजनीतिक पृष्ठभूमि का उल्लेख करते हुए इसके जम्मू कश्मीर व देश पर पड़ रहे दुष्प्रभावों का उल्लेख किया और इन्हें हटाए जाने की ज़रूरत की जानकारी दी ।
साथ ही केंद्र द्वारा जम्मू कश्मीर व लद्धाख के विकास के लिए उठाए जा रहे क़दमों का भी विवरण बताया।उन्होंने प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी व गृह मंत्री अमित शाह की दृढ़ इच्छाशक्ति कि प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने इतिहास की रचना की है।
प्रीतम भरतवाण ने शिव प्रकाश व अजय भट्ट के आगमन पर हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जिस समय धारा 370 व 35 अ हटाने का समाचार आया तो वे उस समय बर्मिघम में थे। और समाचार सुनते ही उनकी आँखों में आँसू आ गये। वे इस समाचार से इतने प्रफुल्लित हुए कि उन्होंने वहाँ जागर गाया। 

Comments

Popular posts from this blog

कावड़िये को डूबने से बचाया एसडीआरएफ ने

बिल लाओ ईनाम पाओ योजना के तहत माह अक्टूबर और नवंबर के विजेता

राज्यपाल ने पुलवामा व कारगिल के शहीदों,परिजनों को सम्मानित किया