शहीदों की आत्मा को मोक्ष प्राप्ति की कामना के लिए शांति पाठ

 देहरादून-पुलवामा हमले में हुए शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि देने के लिए शहादत के 13 दिन पूरे होने पर आज देहरादून में अपना परिवार, कायस्थ महासभा और स्थानीय लोगों ने श्रद्धांजलि सभा का  आयोजन करके शहीदों की आत्मा को मोक्ष प्राप्ति की कामना के लिए शांति पाठ और हवन किया गया । इस दौरान उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे और ब्रिगेडियर के जी बहल ने मुख्य रूप से यज्ञ में आहुति दी । इस दौरान कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडेय ने कहा कि इस शहादत की पाकिस्तान को अभी और बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी जिस का आगाज आज  सुबह 3:30 बजे पाकिस्तान पर हमला करके भारत में दे दीया है ।
ब्रिगेडियर के जी बहल नेे कहा कि भारत को इस बार निर्णायक सबक सिखाना होगा । पाकिस्तान के घर मे घुसकर आतंक बादियों को खत्म करना ही अंतिम विकल्प है । श्रद्धांजलि यज्ञ में  पुरुषोत्तम भट्ट ,आचार्य शशिकांत दुबे , विनीत नागपाल , आभा शर्मा ,जितेंद्र पेटवाल, जितेंद्र पवार महितोष मैंठानी, युवा वाहिनी के प्रदेश उपाध्यक्ष गोविंद वाधवा, सुखपाल, गणेश उनियाल, उदय राजपूत, रतन श्रीवास्तव, रेखा सिंघल, आचार्य शशिभूषण मैथानी, कांग्रेस प्रवक्ता गरिमा दसौनी, आप प्रवक्ता राकेश काला, पार्षद कमली भट्ट, सन्दीप उनियाल, मयंक राजवंशी, संगीता वाधवा, नीतू श्रीवास्तव, रजनी सिन्हा , मंजू श्रीवास्तव, राजकुमार जयसवाल, राहमोदींन , शममशुद्दीन,विशाल, महबूब अहमद, आदि उपस्थित रहे । हवन व पूजा पाठ का कार्य प. खुशीराम मैठाणी और शशिकांत दुबे द्वारा सम्पन्न कराया गया ।

Comments

Popular posts from this blog

बिल लाओ ईनाम पाओ योजना के तहत माह अक्टूबर और नवंबर के विजेता

चोरी की स्कूटी के साथ दो अरोपी को पकड़ा

कावड़िये को डूबने से बचाया एसडीआरएफ ने