आप जल्द जारी करेंगा विज़न डॉक्यूमेंट

देहरादून–आदमी पार्टी उत्तराखंड द्वारा प्रेस क्लब देहरादून मे प्रदेश प्रभारी राकेश सिन्हा के नेतृत्व मे समस्त प्रत्याशियो की उपस्थिति के साथ "चुनाव प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया एवं पत्रकारों को भी संबोधित किया गया।आम आदमी पार्टी के प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान नगर निगम चुनाव के दृष्टिकोण से कई मुद्दों पे चर्चा की गई। राकेश सिन्हा ने कहा जल्द सभी वार्ड का विज़न डॉक्यूमेंट जारी किया जाएगा जिसमे मोहोल्ला क्लीनिक, बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं, विश्वस्तरीय सड़के एवं सफाई के साधन, स्वच्छ पीने का पानी
एवं सफाई की समस्याओं के निदान , रेन वाटर हार्वेस्टिंग हेतु योजनाएं , निगम भ्रष्टाचार पे कड़े कदम आदि जैसे मुद्दे शामिल है। राकेश सिन्हा ने कहा की इस नगर निगम चुनाव में हर वार्ड हर गली में आम आदमी पार्टी को जनता का सम्पूर्ण समर्थन एवं सहयोग मिल रहा है ।उन्होंने कहा कि चुनाव प्रसार के दौरान जनता आम आदमी पार्टी की सदस्यता भी ले रही है जिससे यह साबित होता है कि देहरादून की जनता  इस बार आम आदमी पार्टी को भारी बहुमत से जिताने का मन बना चुकी है एवं इस विश्वास को आम आदमी पार्टी निगम के चुनाव जीतने के पश्चात और बढ़ाएगी एवं जनहित में अपने कार्यव्य को निभाएगी। कार्यक्रम में प्रदेश संयोजक आप एस एस कलेर, प्रदेश मीडिया प्रभारी राकेश काला, मेयर प्रत्याशी रजनी रावत , जिला अध्यक्ष विशाल चौधरी, नगर निगम अध्यक्ष अशोक सेमवाल सहित सभी 40 वार्ड के पार्षद प्रत्याशी व कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Comments

Popular posts from this blog

बिल लाओ ईनाम पाओ योजना के तहत माह अक्टूबर और नवंबर के विजेता

चोरी की स्कूटी के साथ दो अरोपी को पकड़ा

कावड़िये को डूबने से बचाया एसडीआरएफ ने