महिला छेडछाड सम्बन्धी घटनाओं को गम्भीरता से ले- डी एम

नई टिहरी —  लम्बगांव में हुई छेड़छाड़ की घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने  सड़क जाम कर धरना प्रदर्शन करते हुए  चिंता व्यक्त  की और कहा कि  रोज-रोज छेड़छाड़ की घटनाओं से  प्रदेश में  अमन चैन का माहौल खराब हो रहा है  वही टिहरी पुलिस सोशल मीडिया सैल से मिली जानकारी के अनुसार थाना लम्बगांव पर वादिनी कु0 शुशीला (काल्पनिक नाम) निवासी ग्राम बिचपुर पट्टी उपली रमोली थाना लम्बगांव द्वारा एक लिखित तहरीर दी  जिसमें अभियुक्त 01-मौ0 सारिक पुत्र स्लामुदीन निवासी ग्राम दीदा नंगला थाना कोतवाली बिजनौर उ0प्र0 2- गुलमौहम्मद पुत्र सहाबुदीन निवासी उपरोक्त द्वारा वादिनी का रस्ता रोकना व पीछा करना लिखा है जिसके आधार पर थाना लम्बगांव पर मु0अ0स0 21/2018 धारा 341/354/354Dभादवि. में पंजीकृत किया गया तथा उपरोक्त अभियुक्तों को गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किये जाने की कार्यवाही की जा रही है।
वही जिलाधिकारी सोनिका ने कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित स्टाॅफ बैठक में महिला छेडछाड़ सम्बन्धी घटनाओं के बढ़नें पर उप जिलाधिकारियों को महिला छेडछाड सम्बन्धी घटनाओं को गम्भीरता से लेते हुए तत्काल ही घटना स्थल पर पंहुचकर कार्यवाही करने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि तहसीलदार एवं पटवारी हमेशा सतर्क रहते हुए सूचनाओं का आदान प्रदान तेजी से करें ताकि किसी भी घटना के दौरान कार्य तेजी से हो सकें। बैठक में अपर जिलाधिकारी शिवचरण द्विवेदी, उप जिलाधिकारी चतर सिंह चैहान, फिंचाराम चैहान, नुपुर वर्मा, तहसीलदार भीम सिंह कठैत, हरिहर उनियाल, उपेन्द्र बहुगुणा, दयाल सिंह भण्डारी, बुद्वि मिस्त्री व हुकुम सिंह तोपवाल, जिला पूर्ति अधिकारी मुकेश सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।




Comments

Popular posts from this blog

राज्यपाल ने पुलवामा व कारगिल के शहीदों,परिजनों को सम्मानित किया

रुद्रप्रयाग के पास दो लोग स्कूटी समेत खाई में गिरे