उत्तराखण्ड महिला कांग्रेस छः हजार का डाटा शाक्ति ऐप में

देहरादून- प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में राजीव जयन्ती गोष्ठी के पश्चात प्रदेश महिला कांग्रेस की बैठक में शाक्ति ऐप की राष्ट्रीय कोर्डिनेटर आकांक्षा ओला के नेतृत्व में प्रारम्भ हुई। आकांक्षा ओला ने बताया कि शाक्ति ऐप में प्रदेश महिला कांग्रेस उत्तराखण्ड पूरे देश में पांचवें स्थान पर रहा, जिसमें कि उत्तराखण्ड की सभी महिला कांग्रेस की कार्यकत्री बधाई की पात्र हैं,उन्होंने बूथ स्तर पर महिलाओं को एकत्र कर शाक्ति ऐप से जोड़ा। इसी उपलब्धि के कारण प्रदेश महिला कांग्रेस सरिता आर्या को राष्ट्रीय अध्यक्ष कांग्रेस राहुल गांधी ने 18 अगस्त को दिल्ली मे प्रशस्ती पत्र  देकर सम्मानित किया। बैठक में आकांक्षा ओला ने कहा कि शाक्ति ऐप को बूथ स्तर पर अधिक विस्तार देने के लिए पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी की देन संचार क्रान्ति का सदुपयोग किया जाएगा।शाक्ति एेप पर महिलाओं ने भी आकांक्षा ओला
से अनेक प्रश्न पूछे। जिसका जबाब भी आकांक्षा ओला ने दिया। प्रदेश अध्यक्षा महिला कांग्रेस सरिता आर्या ने सर्वप्रथम प्रदेश महिला कांग्रेस की सभी सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापित किया और कहा कि आप सभी की लगन एवं प्रयास से ये सम्भव हो पाया। सरिता आर्या  ने कहा कि शाक्ति ऐप से जुडीं महिलाएं अपना सुझाव और समस्याओं से राहुल  गांधी को अवगत करा सकें। 18 वर्ष आयु की बालिकाओं को टीम प्रियदर्शनी नाम दिया गया यह टीम प्रत्येक जिले में बनेगी। उत्तराखण्ड महिला कांग्रेस प्रभारी सुनीता सेहरावत ने कहा कि  उत्तराखण्ड की महिला कांग्रेस ने शाक्तिऐप में महिलाओं को जोडने के अधिक मेहनत की है। उन्होने कहा कि उत्तराखण्ड प्रदेश महिला कांग्रेस ने 6 हजार तक का डाटा शाक्ति ऐप में पार किया । सुनिता ने कहा कि उत्तराखण्ड प्रदेश की सभी महिलाओं को वोटर कार्ड बनवाने के लिए प्रेंरित करना चाहिए।बैठक महिला कांग्रेस के सदस्यों ने राहुल गांधी
के हाथों को मजबूत करने का संकल्प किया। शाक्ति ऐप की प्रदेश कोर्डिनेटर गढ़वाल से कमलेश रमन एवं कुमाउं से खष्टी बिष्ट ने महिला साथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।बैठक में सभी प्रदेश पदाधिकारी,जिलाध्यक्ष, ब्लाक अध्यक्ष, महानगर अध्यक्ष, नगर अध्यक्ष वार्ड अध्यक्ष आदि सभी उपस्थित थे।कार्यक्रम में नजमा खान,मीना रावत, विमला मनास , संजोगिता रानी, जेबा खान, सन्तोष चौहान,राधा चौहान, उर्मिला थापा,,बीना जोशी,आशा विष्ट, माधुरी नौटियाल,विमला पाण्डेय, देवेश्वरी, रंजना रावत, जसवीर कौर,हरिप्रिया सती,अनुराधा,रीना, प्रभा पाण्डेय, बीना कपूर,सरोज शर्मा,बीना बिष्ट,उषा देवी,मंजू कश्यप, चन्द्रकला नेगी,रीना सिंघल,सुमित्रा ध्यानी,मंजू तोमर,निलम सचदेवा तारा सती, विमला आर्या दीपा चौहान, ,बबली, जागृति विशिष्ट,इमराना, विनीता, दीपाली,सुनीता सिंह, सन्तोष सैनी, अनुपमा, धनीमाला, सुष्मिता पंत, भागेश्वरी, रेहाना, सीमा जोशी, आदि उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

गुमखाल में कार खाई में गिरी तीन की मौत

बद्रीनाथ दर्शन कर लौटे रहे श्रद्धालु की कार खाई में गिरी दो घायल

गोचर में खाई में गिरने से हुई बुजुर्ग की मौत