रिस्पना नदी के पुनर्जीवीकरण के लिए पौधारोपण

देहरादून-मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के साथ परमार्थ निकेतन के चिदानंद मुनि ने  रिस्पना नदी के पुनर्जीवीकरण अभियान का शुभारम्भ किया। इस अभियान के तहत 2.50 लाख पौधों का रोपण किया जा रहा है । जिसकी शुरूआत केरवां गांव से की गई।
मोथरोवाला में भी पौधारोपण किया।इस अभियान को दून के सभी शिक्षण संस्थाओं, स्वयं सेवी संस्थाओं, विभिन्न संस्थानों के साथ ही आम जन सहभागिता के द्वारा संचालित किया जा रहा है । रिस्पना नदी को ऋषिपर्णा
के स्वरूप में पुनर्जीवित करने के अभियान की सफलता के लिए मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत  ने सभी से मिल रहे सहयोग पर आभार जताया।  उन्होंने कहा कि बरसात में भी बच्चे, युवा व सभी लोग जिस उत्साह से भाग ले रहे हैं उससे पूरा विश्वास है कि हम नदियों के पुनर्जीवन में अवश्य सफलता प्राप्त करेंगे। वही तिब्बती समाज ने भी इस पौधारोपण कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और लामा लोगों ने भी पौधारोपण किया,

Comments

Popular posts from this blog

बिल लाओ ईनाम पाओ योजना के तहत माह अक्टूबर और नवंबर के विजेता

चोरी की स्कूटी के साथ दो अरोपी को पकड़ा

कावड़िये को डूबने से बचाया एसडीआरएफ ने