मुख्यमंत्रीे ने ले.कमाण्डर वर्तिका जोशी एवं ले. पायल गुप्ता को सम्मानित किया

देहरादून-आईएनएसवी तारिणी पर सवार होकर पांच देशों की सागर परिक्रमा पूर्ण करने तथा लगभग 21600 समुद्री मील की दूरी तय करने वाली टीम तारिणी की टीम लीडर लेफ्टिनेंट कमाण्डर वर्तिका जोशी एवं टीम की सदस्य लेफ्टिनेंट पायल गुप्ता ने मुख्यमंत्री आवास में सोमवार को मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत से शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने मुख्यमंत्री को अपनी इस साहसिक समुद्री यात्रा के अनुभवों से अवगत कराया। मुख्यमंत्रीे ने ले.कमाण्डर वर्तिका जोशी एवं ले. पायल गुप्ता को शाॅल एवं स्मृति चिन्ह भेंट सम्मानित किया।मुख्यमंत्री
त्रिवेन्द्र ने कहा कि हमें टीम तारिणी के सदस्यों पर नाज है। ले. कमाण्डर वर्तिका जोशी की टीम ने इस साहसिक अभियान से उत्तराखण्ड के साथ ही पूरे देश का नाम रोशन किया है। उनका यह साहसिक प्रयास देश के करोड़ों युवाओं के लिये प्रेरणादायी है।ले. कमाण्डर वर्तिका जोशी ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि इस अभियान को पूर्ण करने में उनके दल को साढ़े आठ माह की समय लगा। भारतीय नेवी की यह पहली टीम है जिसने यह अभियान संचालित किया। इस अवसर पर ले.कमाण्डर वर्तिका जोशी के माता-पिता डाॅ.अल्पना जोशी एवं डाॅ.प्रदीप कुमार जोशी तथा ले. पायल गुप्ता के माता-पिता  नीलम गुप्ता तथा  विनोद गुप्ता भी उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

बिल लाओ ईनाम पाओ योजना के तहत माह अक्टूबर और नवंबर के विजेता

चोरी की स्कूटी के साथ दो अरोपी को पकड़ा

कावड़िये को डूबने से बचाया एसडीआरएफ ने