सेशेल्स गणराज्य के राष्ट्रपति डैनी ऐंटॉनी रौलेन फॉरे दून में

देहरादून - सेशेल्स गणराज्य के राष्ट्रपति  डैनी ऐंटॉनी रौलेन फॉरे के उत्तराखंड आगमन पर उनके सम्मान में  राज्यपाल डॉ कृष्ण कांत पाल द्वारा राजभवन में राजकीय भोज का आयोजन किया गया।इस अवसर पर राज्यपाल डाॅ  पाल और राष्ट्रपति  फॉरे के मध्य योग, पर्यटन, आर्थिकी, कृषि और औद्यानिकी आदि विषयों पर चर्चा हुई। राज्यपाल डॉ पाल ने कहा कि उत्तराखंड और सेशेल्स दोनो ही विश्व प्रसिद्ध पर्यटन केंद्र है और सेशेल्स के राष्ट्रपति के उत्तराखंड आगमन से यहाँ के पर्यटन को लाभ होगा। उत्तराखंड में पहले से प्रसिद्ध पर्यटक स्थलों के साथ साथ नए टूरिस्ट डेस्टिनेशन भी विकसित किए जा रहे हैं।
उत्तराखंड योग और आयुर्वेद की भूमि है। उन्होंने उत्तराखंड द्वारा ऐरोमैटिक प्लैंट्स के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार, किसानो की आय दोगुना करने के प्रधानमंत्री मोदी के संकल्प को पूरा करने के लिए काम कर रही है। पारम्परिक खेती में सुधार के साथ साथ खेती और विपणन (मार्केटिंग) के नए वैज्ञानिक तरीकों पर भी काम किया जा रहा है। राज्यपाल ने अतिथि राष्ट्रपति को राजभवन में ऐरोमैटिक प्लांट्स की लघु वाटिका भी दिखाई। राज्यपाल डाॅ0 पाल ने सेशेल्स के राष्ट्रपति को स्मृति चिन्ह के रूप में श्री केदारनाथ मंदिर की अनुकृति भेंट की। सेशेल्स के राष्ट्रपति ने भी राज्यपाल को स्मृति चिन्ह भेंट किया।राज्यपाल द्वारा आयोजित भोज में विधान सभा अध्यक्ष  प्रेमचंद अग्रवाल, मंत्री  प्रकाश पंत, राज्यमंत्री  धन सिंह रावत, मुख्य सचिव  उत्पल कुमार सिंह, डीजीपी  ए॰के॰ रतूड़ी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

बिल लाओ ईनाम पाओ योजना के तहत माह अक्टूबर और नवंबर के विजेता

चोरी की स्कूटी के साथ दो अरोपी को पकड़ा

कावड़िये को डूबने से बचाया एसडीआरएफ ने