आप का देह व्यापार संचालन के विरोध में विरोध-प्रदर्शन

देहरादून. आम आदमी पार्टी द्वारा विकासनगर के होटल क्लासिक में होटल व्यवसायी द्वारा देह व्यापार रैकेट संचालन के विरोध में होटल के बाहर नारेबाजी कर विरोध-प्रदर्शन किया गया व तत्काल होटल को सीज करने की मांग की गई। पार्टी द्वारा प्रदर्शन को स्थानीय लोगों ने भी बढ़ चढ़ के अपना समर्थन दिया। स्थानीय लोगों के अनुसार यहां ये सेक्स रैकेट काफी समय से संचालित किया जा रहा था।क्षेत्रवासियों ने रोष व्यक्त करते हुये "आप" नेताओं को बताया कि उक्त होटल में लम्बे समय से अनैतिक गतिविधियाँ संचालित हो रही हैं, जिसकी शिकायत कई बार की गई, परन्तु  राजनैतिक संरक्षण प्राप्त होने के कारण होटल मालिक पर पुलिस प्रशासन द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की जाती रही है बल्कि उल्टे
शिकायतकर्ताओं को डराया-धमकाया जाता है।
आम आदमी पार्टी ने माँग की है कि पुलिस प्रशासन द्वारा तत्काल होटल की आड़ में देह व्यापार का अनैतिक कार्य करने वाले व मामले का पर्दाफ़ाश करने वाले पत्रकार व क्षेत्रवासियों को जान से मारने की धमकी देने वाले होटल मालिक पर तत्काल प्रभाव से कड़ी कार्यवाही की जाये। इस दौरान "आप" कार्यकर्ताओं द्वारा पूरे विकासनगर क्षेत्र में पदयात्रा के माध्य्म से लोगों से अनैतिक देह व्यपार के खिलाफ़ लड़ने की अपील की।इस अवसर पर प्रदेश संचालन समिति के अध्यक्ष नवीन पिरशाली, प्रदेश मीडिया प्रभारी कुलदीप सहदेव, प्रदेश संगठन मंत्री उमा सिसौदिया, प्रदेश संचालन समिति अध्यक्ष राव नसीम, महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्षा पुष्पा रावत, मध्य दून जिलाध्यक्ष विशाल चौधरीे, महानगर अध्यक्ष अशोक सेमवाल, जिला उपाध्यक्ष विपिन खन्ना, शिखा गुप्ता, जे.सी.मिश्रा, वीर सिंह, कमल राना, डॉ. खान सहित अनेक कार्यकर्तागण उपस्थित थे।



Comments

Popular posts from this blog

बिल लाओ ईनाम पाओ योजना के तहत माह अक्टूबर और नवंबर के विजेता

चोरी की स्कूटी के साथ दो अरोपी को पकड़ा

कावड़िये को डूबने से बचाया एसडीआरएफ ने