कर्नाटक विधानसभा चुनावों जीत की बधाई-मुख्यमंत्री

देहरादून- मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कर्नाटक के विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की विजय पर कर्नाटक की जनता को धन्यवाद दिया है।मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने बलबीर रोड स्थित भाजपा कार्यालय में मीडिया से वार्ता करते हुए कहा कि कर्नाटक की विजय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकास का एजेण्डा के परिणाम स्वरूप मिली है। प्रधानमंत्री बनने के बाद जब उन्होंने पहली बैठक की तब उन्होंने कहा कि हम
भ्रष्टाचार के खिलाप लड़ाई कर सत्ता तक पहुचें हैं।  केन्द्र में 2014 में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद सरकार पर भ्रष्टाचार का कोई भी आरोप नहीं लगा। उन्होंने कहा कि देश की राजनीति का मुद्दा विकास का मुद्दा होना चाहिए। प्रधानमंत्री ने इन चार वर्षों में दुनिया के सामने विकास का माॅडल रखा है। आज भारत की अर्थव्यवस्था दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था है। चीन और फ्रांस जैसे देशों की अर्थव्यवस्था को भारत की अर्थव्यवस्था ने पीछे छोड़ दिया है। उन्होंने कहा कि कर्नाटक ने 2019 में होने वाले लोकसभा चुनावों को भी इस परिणाम से संकेत दे दिये हैं। उन्होंने कहा कि कर्नाटक की जनता ने भारतीय जनता पार्टी की नीतियों, कार्यक्रमों और स्वच्छ प्रशासन पर अपनी मुहर लगाई है।
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की कुशल रणनीति के कारण कर्नाटक में भाजपा को बड़ी विजय मिली है। उनकी रणनीति का भारत ही नहीं पूरी दुनिया लोहा मानने लगी है। इस चुनाव से पहले विरोधी पार्टियों द्वारा भाजपा पर अनेक तरह के आरोप-प्रत्यारोप लगाने का प्रयास किया गया। लेकिन इन विपरीत परिस्थितियों में भी अमित शाह ने अपनी रणनीति का लोहा मनवाया।

Comments

Popular posts from this blog

बिल लाओ ईनाम पाओ योजना के तहत माह अक्टूबर और नवंबर के विजेता

चोरी की स्कूटी के साथ दो अरोपी को पकड़ा

कावड़िये को डूबने से बचाया एसडीआरएफ ने