कांग्रेस प्रतिनिधिमण्डल ने राज्यपाल से की मुलाकात

देहरादून -प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष  प्रीतम सिंह के नेतृत्व में कांग्रेसजनों के 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमण्डल ने राजभवन  में राज्यपाल डा के के पॉल से मुलाकात कर उन्हें तीन सूत्रीय ज्ञापन प्रेषित किया।  राज्यपाल को सौंपे ज्ञापन में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा है कि देशभर में अराजकता का माहौल व्याप्त है। कठुआ (जम्मू कश्मीर), हापुड़, एटा, गोंडा, उन्नाव (उत्तर प्रदेश), सिरसा (हरियाणा), शिवपुरी, दमोह (मध्य प्रदेश), सूरत (गुजरात) एवं डाकपत्थर (उत्तराखण्ड) सहित देशभर में महिलाओं के साथ घटी बलात्कार, हत्या एवं अन्य अत्याचारों की घटनाओं से
महिलाओं में भय का वातावरण है। भाजपा शासन में महिलायें अपने आप को असुरक्षित महसूसू कर रही है। उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी आपसे आग्रह करती है कि हमारी चिन्ता से केन्द्र व प्रदेश सरकार को अवगत कराते हुए प्रदेशभर में महिलाओं की उचित सुरक्षा व्यवस्था करने के निर्देश दिये जाने चाहिए। प्रीतम सिंह ने कहा कि जब से राज्य में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली सरकार सत्तारूढ़ हुई है तब से राज्य सरकार के इशारे पर राजनैतिक बदले की भावना से विपक्षी दलों के जनप्रतिनिधियों का लगातार उत्पीड़न किया जा रहा है। राज्य सरकार के इशारे पर कांग्रेस पार्टी के विधायकों एवं चुने हुए प्रतिनिधियों पर अलोकतांत्रिक तरीके से मुकदमें दर्ज किये जा रहे हैं। उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस इसका विरोध करते हुए राज्य सरकार के इशारे पर की जा रही इस प्रकार की कार्रवाई की निन्दा करती है। उन्होंने कहा कि पिथौरागढ़ जनपद के मदकोट क्षेत्र में सिंचाई विभाग के माध्यम से बाढ़ सुरक्षा हेतु बनाये जा रहे तटबन्ध का काम करने वाले ठेकेदार को रॉयल्टी जमा करने के नाम पर धमकाया जा रहा है तथा जब स्थानीय विधायक एवं अन्य निर्वाचित जनप्रतिनिधि द्वारा जिले के प्रशासनिक अधिकारियों से इस मामले की शिकायत की गई तो प्रशासन द्वारा उल्टे अलोकतांत्रिक तरीके से कांग्रेस विधायक के खिलाफ मामला दर्ज किया जा रहा है। स्थानीय प्रशासन द्वारा क्षेत्रीय निर्वाचित विधायक के साथ दुव्र्यवहार कर उन्हें गिरफ्तार किया जाना गम्भीर चिन्ता का विषय है। राज्य सरकार के इशारे पर विपक्षी दलों के विधायकों के साथ किया जा रहा दुव्र्यवहार तथा उनकी विधानसभा में विकास के कामों में जानबूझकर उत्पन्न की जा रही बाधा की कांग्रेस पार्टी कड़े शब्दों में भर्तसना करती है। जिला प्रशासन द्वारा निर्वाचित विधायक के साथ जिस प्रकार का व्यवहार किया गया उससे कांग्रेस कार्यकर्ता भारी आक्रोशित है। कांग्रेस पार्टी के धारचूला विधायक द्वारा यह भी संज्ञान में लाया गया है कि उनके विधानसभा क्षेत्र में स्थानीय पुलिस प्रशासन की सह पर अवैध खनन व शराब माफिया को संरक्षण दिया जा रहा है तथा इसका विरोध करने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न किया जा रहा है। जिला प्रशासन द्वारा इस पर किसी प्रकार की कार्रवाई करने की बजाय उल्टे राज्य सरकार के इशारे पर कांग्रेस के जन प्रतिनिधियों का उत्पीड़न किया जा रहा है तथा जनहित में स्वीकृत किये गये विकास के कार्यों में बाधा उत्पन्न की जा रही है। कांग्रेस पार्टी जिला प्रशासन द्वारा कांग्रेस विधायक एवं कार्यकर्ताओं के उत्पीड़न को कतई बर्दास्त नहीं करेगी तथा इसके विरूद्ध सड़क से लेकर सदन तक लड़ाई लड़ी जायेगी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने यह भी कहा कि राज्य में हुई बेमौसमी बारिस एवं ओलावृष्टि से फल, सब्जी एवं रवि की फसलों को भारी नुकसान हुआ है। राज्य का किसान पहले ही बैंको के कर्ज के बोझ से दबा हुआ है और कई किसान राज्य में आत्महत्या तक करने को मजबूर हुए हैं, ऐसे में उन पर मौसम की यह दोहरी मार उनको आर्थिक तथा मानसिक रूप से कमजोर कर देगी। कांग्रेस पार्टी किसानों को राहत पहुंचाने के लिए राज्य सरकार से प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा दिये जाने की मांग करती है।उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी  राज्यपाल के के पॉल से आग्रह करती है कि उपरोक्त बिन्दुओं पर प्रदेश सरकार को तत्काल कार्रवाई के निर्देश देने का कष्ट करेंगे। ज्ञापन देने वाले प्रतिनिधिमण्डल में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष  प्रीतम सिंह के अलावा पूर्व मंत्री दिनेश अग्रवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकान्त धस्माना, पूर्व मंत्री राजेन्द्र सिंह भण्डारी, विधायक मनोज रावत, प्रदेश महिला अध्यक्ष सरिता आर्य, पूर्व विधायक राजकुमार, महानगर अध्यक्ष पृथ्वीराज सिंह, पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, प्रवक्ता गरिमा दसौनी, प्रभुलाल बहुगुणा आदि शामिल थे। 

Comments

Popular posts from this blog

लोगों को बीमा पॉलिसी का लालच देकर,ठगी करने वाले तीन शातिर गिरफ्तार

राज्यपाल ने दीक्षांत समारोह में छात्र-छात्राओं को उपाधि प्रदान की

देश की 130 करोड़ की आबादी में मात्र 9 करोड़ लोग टेक्स देते-रविशंकर