भारत कांग्रेस मुक्त होने के अंतिम दौर में-भट्ट

 देहरादून-भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने पूर्वोत्तर राज्य के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत पर पार्टी के कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आतिशबाजी कर मिठाई खिलाई और साथ में कार्यकर्ताओं के साथ खूब झूम के नाचे और कहा कल रंगों का त्यौहार था।और कहा कि अब भारत कांग्रेस मुक्त होने के अंतिम दौर में हैं।आज पूरे भारतवर्ष में भगवा ही भगवा है,उपाध्यक्ष खजान दास महामंत्री नरेश बंसल पुनीत मित्तल महानगर अध्यक्ष विनय गोयल और प्रदेश प्रवक्ता वीरेंद्र बिष्ट अनिल गोयल  शादाब शम्स सहित सहित बहुत से कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
 मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने त्रिपुरा  व नागालैण्ड के विधानसभा चुनावों में भारी विजय प्राप्त करने पर भारतीय जनता पार्टी व सहयोगी दलों को बधाई दी है। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि यह प्रधानमंत्री मोदी के विकास ऐजेंडे और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह के कुशल नेतृत्व की जीत है।  प्रधानमंत्री के नेतृत्व में  प्रभावी ‘‘लुक ईस्ट’’ नीति को ‘‘एक्ट ईस्ट’’ में बदलकर पूर्वी भारत में विकास को एक नई दिशा व गति मिली है। प्रधानमंत्री  मोदी व केन्द्र सरकार की विकास नीतियों को पूरे देश के साथ-साथ अब उत्तर-पूर्व की जनता ने भी प्रसन्नता से स्वीकारा है। त्रिवेन्द्र ने कहा कि केन्द्र सरकार की ‘‘सबका साथ सबका विकास’’  नीति के तहत हर वर्ग के लोगो के लिये चहुमुंखी विकास सुनिश्चित हुआ है। यह केन्द्र सरकार की नीतियों पर जनता के समर्थन की मुहर भी है।

Comments

Popular posts from this blog

गुमखाल में कार खाई में गिरी तीन की मौत

बद्रीनाथ दर्शन कर लौटे रहे श्रद्धालु की कार खाई में गिरी दो घायल

गोचर में खाई में गिरने से हुई बुजुर्ग की मौत