यूके के डिप्टी हाई कमिशनर एंड्रयू आयर की मुख्य सचिव से मुलाकात

देहरादून- यूनाइटेड किंगडम (यूके) के लगभग 10 कम्पनियों के प्रतिनिधि उत्तराखण्ड आयेंगे। चिकित्सा, कौशल विकास, स्मार्ट सिटी आदि क्षेत्रों से जुड़ी हुई कम्पनियां उत्तराखण्ड में पूंजी निवेश और प्रौद्योगिकी हस्तांतरण की संभावना तलाश करेंगी। इस सिलसिले में यूके के डिप्टी हाई कमिशनर एंड्रयू आयर ने सचिवालय में मुख्य सचिव  उत्पल कुमार सिंह से मुलाकात की। संयुक्त गणराज्य के उच्चायुक्त ने मुख्य सचिव को बताया कि यूके उत्तराखण्ड का विभिन्न क्षेत्र में सहयोग करना चाहता है। इस बारे में
उद्योगपतियों और विशेषज्ञों का एक प्रतिनिधिमण्डल उत्तराखण्ड के सम्बंधित अधिकारियों के साथ विचार विमर्श करना चाहता है। तय किया गया कि 27 फरवरी, 2018 को प्रतिनिधिमण्डल देहरादून में अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श करेगा। मुलाकात के दौरान सचिव सचिव चिकित्सा, स्वास्थ्य  नीतेश झा, सचिव कौशल विकास डाॅ.पंकज कुमार पाण्डेय, ब्रिटिश हाई कमीशन के सीनीयर सेक्टर मैनेजर दीपांकर चक्रवर्ती,  जावेद मल्ला सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

बिल लाओ ईनाम पाओ योजना के तहत माह अक्टूबर और नवंबर के विजेता

चोरी की स्कूटी के साथ दो अरोपी को पकड़ा

कावड़िये को डूबने से बचाया एसडीआरएफ ने