सम्राट पृथ्वीराज चौहान की प्रतिमा का अनावरण

हरिद्वार-मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने जनपद हरिद्वार के बहादराबाद स्थित बीएचईएल तिराहे पर क्षत्रिय चौहान समाज की ओर से स्थापित सम्राट पृथ्वीराज चौहान की प्रतिमा का अनावरण किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर वात्साल्य वाटिका संस्थान में चौहान समाज की जन सभा को भी सम्बोधित किया। प्रतिमा का लोकार्पण करते हुए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने कहा कि यह बहुत गौरव का विषय है कि जहां सामान्यतः लोग अपने पीढ़ी में दादा के पूर्वजों का नाम याद नहीं रख पाते वहीं हम अपने इतिहास के महापुरूषों को इतने वर्षो के बाद भी स्मरण रखे हुए हैं और उनको तथा उनकी शौर्य गाथाओं से आज भी परिचित है।मुख्यमंत्री ने प्रतिमा स्थापना के लिए
 विशेष प्रयास किये जाने पर समाज के युवा वर्ग की सराहना की। उन्होंने कहा कि यदि हम अपने इतिहास के महापुरूषों को केवल पढ़ते हैं और उनसे कुछ सीखते नहीं तो हमारा पढ़ना व्यर्थ चला जाता है। हमारे देश में किसी भी समाज या वर्ग से जो भी महापुरूष हुए, उनके महान होने और इतिहास में अमर हो जाने का कारण है कि उन्होंने समाज, जाति और धर्म की सोच से ऊपर उठकर अपना त्याग और बलिदान दिया। पृथ्वीराज चौहान भी उन्हीं राष्ट्रभक्तों में से एक हैं जिन्होंने राष्ट्र के लिए बलिदान देकर क्षत्रिय राजपूत समाज को विशेष पहचान दिलाई। सम्पूर्ण समाज को वीर पृथ्वीराज चौहान से प्रेरणा लेनी चाहिए।इस अवसर पर विधायक आदेश चौहान, विधायक  सुरेश राठौर, क्षत्रिय चौहान महासभा हरिद्वार के अध्यक्ष  राजेंद्र चैहान, भाजपा जिलाध्यक्ष जयपाल चौहान,  सुशील ठाकुर आदि गणमान्य उपस्थ्ति थे।

Comments

Popular posts from this blog

बिल लाओ ईनाम पाओ योजना के तहत माह अक्टूबर और नवंबर के विजेता

चोरी की स्कूटी के साथ दो अरोपी को पकड़ा

कावड़िये को डूबने से बचाया एसडीआरएफ ने