मुख्यमंत्री योगीआदित्यनाथ गायों को गुड़ भी खिलाते

देहरादून-  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत एवं यूपी के उप मुख्यमंत्री  दिनेश शर्मा के साथ मुख्यमंत्री आवास का भ्रमण किया। उन्होंने परिसर में स्थापित मन्दिर में पूजा-अर्चना की तथा गौशाला में गायों को गुड़ भी खिलाया।उन्होंने परिसर के प्राकृतिक सौन्दर्य तथा स्वच्छ पर्यावरण की सराहना
 की। उन्होंने परिसर में गौशाला स्थापना की भी प्रशंसा की। इसके पश्चात यूपी के मुख्यमंत्री योगीआदित्यनाथ, प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत एवं यूपी के उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा, जीटीसी हेली पैड से शिमला के लिये रवाना हुए तथा हिमाचल प्रदेश के मनोनीत मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के शपथ ग्रहण समारोह में सम्मिलित हुए। कल देर सांय उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं उप मुख्यमंत्री  दिनेश शर्मा मुख्यमंत्री आवास पहुंचे। मुख्यमंत्री आवास पर मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने उनका शाॅल एवं गंगाजली भेंट कर स्वागत किया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं उप मुख्यमंत्री  दिनेश शर्मा ने रात्रि विश्राम मुख्यमंत्री आवास पर ही किया।

Comments

Popular posts from this blog

गुमखाल में कार खाई में गिरी तीन की मौत

बद्रीनाथ दर्शन कर लौटे रहे श्रद्धालु की कार खाई में गिरी दो घायल

गोचर में खाई में गिरने से हुई बुजुर्ग की मौत