मुख्यमंत्री ने बसों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया

देहरादून
मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत के साथ शिक्षा मंत्री अरविन्द पाण्डेय ने मुख्यमंत्री आवास में हंस फाउण्डेशन द्वारा सरस्वती विद्या मन्दिर माण्डूवाला एवं काहन चन्द बोहरा शिशु मन्दिर अटकफार्म को भेंट की गई बसों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र ने हंस फाउण्डेशन के संस्थापक भोले  महाराज एवं माता मंगला के सामाजिक सरोकारों की प्रशंसा करते हुए कहा कि हसं फाउण्डेशन उत्तराखण्ड ही नहीं बल्कि पूरे देश में शिक्षा, स्वास्थ्य एवं महिला कल्याण के लिए कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि विद्या भारती छात्रों को कम खर्चे पर गुणवत्तापरक शिक्षा प्रदान कर रही है। इस तरह के सहयोग से शिक्षण संस्थाओं का मनोबल बढ़ता है।

Comments

Popular posts from this blog

बिल लाओ ईनाम पाओ योजना के तहत माह अक्टूबर और नवंबर के विजेता

चोरी की स्कूटी के साथ दो अरोपी को पकड़ा

कावड़िये को डूबने से बचाया एसडीआरएफ ने