राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने मुस्लिम भाईयों एवं बहनों को ईद-उल-जुहा की शुभकामनाएं दी

देहरादून-राज्यपाल डाॅ. कृष्ण कांत पाल व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने प्रदेशवासियों विशेष रूप से मुस्लिम भाईयों एवं बहनों को ईद-उल-जुहा के त्यौहार पर शुभकामनाएं दी है। इस अवसर पर जारी अपने संदेश में राज्यपाल ने अपने बधाई संदेश में कहा है कि ‘ईद-उल-जुहा’ त्याग, बलिदान व ईश्वर के प्रति समर्पण का त्यौहार है। यह मानव कल्याण व जरूरतमंदों की सहायता की प्रेरणा देता है। राज्यपाल ने कामना की है कि ‘ईद-उल-जुहा’ का पर्व सभी प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, समृद्धि व खुशहाली लाएगा। तथा मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र ने कहा कि ईद-उल-जुहा त्यौहार हमें नेक राह पर चलने, अमन व भाईचारे के साथ रहने तथा समाज एवं राष्ट्र के लिए अपना सर्वस्व समर्पित करने की सीख देता है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि उत्तराखण्ड में साम्प्रदायिक सद्भाव और पारस्परिक सौहार्द की अनूठी मिसाल रही है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड में सभी त्यौहारों को मिलजुलकर मनाने की श्रेष्ठ परम्परा रही है, जिसे हमें आगे भी बनाये रखना है। उन्होंने इस त्यौहार को आपसी सद्भाव व भाईचारे से मनाने की जनता से अपील की है। 

Comments

Popular posts from this blog

बिल लाओ ईनाम पाओ योजना के तहत माह अक्टूबर और नवंबर के विजेता

चोरी की स्कूटी के साथ दो अरोपी को पकड़ा

कावड़िये को डूबने से बचाया एसडीआरएफ ने