कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने शहीद मेजर दुर्गामल को श्रद्वालंजि अर्पित की


    देहरादूनः- उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी गोरखा प्रकोष्ठ ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आजाद हिन्द फौज के शहीद मेजर दुर्गामल  की पुण्यतिथि पर उनकी शहादत को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्वालंजि अर्पित की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के  अध्यक्ष  प्रीतम सिंह ने कहा कि मैं उस महान बीर योद्वा को हृदय से नमन करता हॅॅू। उन्होंने कहा कि यह हमारे लिए गौरव का विषय है कि शहीद मेजर दुर्गामल  जैसे महान शहीद का जन्म उत्तराखण्ड के डोईवाला में 1913 में एक गोरखा परिवार में हुआ था। 14 वर्ष की अल्प आयु में ही गांधी  की डांड़ी यात्रा से प्रभावित होकर दुर्गामल  के भीतर देश भक्ति का जज्बा उत्पन्न हुआ। 18 वर्ष की आयु में व भारतीय आजाद हिन्द फौज जिसका नेतृत्व स्व सुभाषचन्द्र बोस  कर रहे थे उसमें शामिल हुए।प्रीतम सिंह ने कहा कि देश की आजादी में जो महत्वपूर्ण योगदान शहीद मेजर दुर्गामल  का रहा है उसे देश सदैव याद करता रहेगा। जब-जब इतिहास में शहीद मेजर दुर्गामल  नाम आता रहेगा तब-तब देशवासी अपने आप को गौरवानित महसूस करते रहेंगे। शहीद मेजर दुर्गामल की अद्म्य साहस और बीरता को देखकर सुभाषचन्द्र बोस भी दंग रहे गये थे उनकी बीरता और साहस को देखकर स्व बोस ने शहीद मेजर दुर्गामल को गुप्तचर विभाग का कप्तान बना दिया था।प्रीतम सिंह ने कहा कि शहीद मेजर दुर्गामल सच्चे देश भक्त थे और उनका देश के प्रति अथाह प्रेम था। प्रीतम सिंह ने कहा कि शहीद दुर्गामल  ने अंग्रेजी हुकूमत के द्वारा माफीनामे के प्रस्ताव को अस्वीकार करते हुए फांसी के फंदे को चुमना बेहतर समझा, इसी बात से शहीद दुर्गामल  का देश भक्ति का अंदाजा लगाया जा सकता है। मात्र 32 वर्ष की अल्प आयु में ब्रिटिश शासकों द्वारा फांसी की सजा शहीद दुर्गामल  को दी गई थी। पूर्व विधायक राजकुमार, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता मथुरा दत्त जोशी, गोरखा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अनिल बस्नेत, डी. बी. क्षेत्री, पूर्व महानगर अध्यक्ष लाल चन्द शर्मा,दर्जा मंत्री विजय सारस्वत, संजय पालीवाल, कार्यक्रम समन्वयक राजेन्द्र शाह, पूर्व मंत्री अजय सिंह, महामंत्री राजेन्द्र भण्डारी, प्रवक्ता गरिमा महरा दसौनी, प्रदेश सचिव संजय किशोर, दीप बोहरा, गिरीश पुनेड़ा, भरत शर्मा, नवीन पयाल, के. बी. थापा, विनोद थापा, राजेन्द्र शर्मा, राजीव थापा, सीमा क्षेत्री, मनोज थापा, गोपाल क्षेत्री, दीपक गुरूंग, मधु थापा, नन्दा थापा आदि उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

गुमखाल में कार खाई में गिरी तीन की मौत

बद्रीनाथ दर्शन कर लौटे रहे श्रद्धालु की कार खाई में गिरी दो घायल

गोचर में खाई में गिरने से हुई बुजुर्ग की मौत