मुख्यमंत्री ने शहीद के परिजनो से भेंट की

हल्द्वानी-मुख्यमंत्री  त्रिवेंद्र सिंह रावत शनिवार को दक्षिण कश्मीर शोपियां में आतंकवादियों से लडते हुये गत दिनों शहीद हुए मेजर कमलेश पाण्डे के आवास कान्तीपुरम हिम्मतपुर मल्ला पहुंचे। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने शहीद मेजर कमलेश को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शहीद के पिता  मोहन चन्द्र पाण्डे, माता  शान्ति देवी, पत्नी  रचना व अन्य परिजनो से भेंट कर उन्हे सांत्वना दी तथा ढांढस बंधाया।
मुख्यमंत्री  त्रिवेंद्र ने शहीद के परिजनों को आश्वस्त किया कि सरकार द्वारा उन्हें हर सम्भव सहायता दी जायेगी। उन्होने कहा कि शहीद मेजर कमलेश के बलिदान को देश व प्रदेश हमेशा याद रखेगा। क्षेत्रीय विधायक बंशीधर भगत ने काॅलोनी पर शहीद मेजर कमलेश के नाम का द्वार बनाने के साथ ही काॅलोनी में की कच्ची सडक को पक्की करने का अनुरोध किया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष  अजय भट्ट, मेयर डा.जोगेन्द्रपाल सिंह रौतेला, जिलाधिकारी दीपेन्द्र कुमार चौधरी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  जन्मेजय खंडूरी सहित अनेक गणमान्य मौजूद थे। 

Comments

Popular posts from this blog

बिल लाओ ईनाम पाओ योजना के तहत माह अक्टूबर और नवंबर के विजेता

चोरी की स्कूटी के साथ दो अरोपी को पकड़ा

कावड़िये को डूबने से बचाया एसडीआरएफ ने