तिरंगा यात्रा में कार्यकर्ता के पैरों नीचे तिरंगा

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत द्वारा रविवार को भारत छोड़ो आन्दोलन की 75वी वर्षगांठ के उपलक्ष में शिवाजी धर्मशाला, सहारनपुर रोड़ में आयोजित तिरंगा यात्रा शुभारम्भ किया गया।प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट के साथ मंत्री और विधायकों  ने की शिरकत सैकड़ों कार्यकर्ता के साथ निकाली तिरंगा  यात्रा  शिवाजी धर्मशाला से झंडा जी  होते हुए पीपल मंडी घंटाघर दर्शन लाल चौक से महानगर भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर समाप्त हुई, लेकिन इस रैली में लापरवाही भी देखने को मिली
  तिरंगा यात्रा के लिए कार्यकर्ताओं का शिवाजी धर्मशाला में एकत्रित हुए इसमें कार्यकर्ताओं के हाथों में तिरंगा झंडा थे। तो वही एक कार्यकर्ता का तिरंगा नीचे उसके पैरों पर था। वहीं दूसरी तरफ कुछ लड़के मोटरसाइकिल में तिरंगा को हाथ में लिए जा रहे थे
 लेकिन उनको खबर नहीं की तिरंगा उन्होंने उल्टा थाम रखा था बस वह मस्ती में चले जा रहे थे। क्या यह सही है कि हर हाथ में तिरंगा आ जाने से लोगों को इसकी अहमियत का कुछ तो इल्म होना चाहिए यह जान से ज्यादा प्यारा है तिरंगा लेकिन अज्ञानता के कारण इसका अपमान हो जाता है

Comments

Popular posts from this blog

लोगों को बीमा पॉलिसी का लालच देकर,ठगी करने वाले तीन शातिर गिरफ्तार

राज्यपाल ने दीक्षांत समारोह में छात्र-छात्राओं को उपाधि प्रदान की

देश की 130 करोड़ की आबादी में मात्र 9 करोड़ लोग टेक्स देते-रविशंकर