किसानों की आत्महत्या से क्षुब्ध कांग्रेसजन कल गांधी पार्क पर धरना देंगे

उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष  प्रीतम सिहं की अध्यक्षता में प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में बैठक को संबोधित करते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष  प्रीतम सिंह ने कहा कि कांग्रेस ही एकमात्र पार्टी है जो उत्तराखण्ड को सही मार्ग पर ले जा सकती है। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है सभी कांग्रेसजन एकजुट होकर किसान, मजदूर, अल्पसंख्यक एवं दलित विरोधी इस सरकार को सबक सिखाने के लिए तैयार रहें। प्रीतम सिंह ने कहा कि बडे दुर्भाग्य की बात है कि उत्तराखण्ड देवभूमि में किसान आत्महत्या करने के लिए मजबूर हो रहा है और भाजपा सरकार मौंन धारण किये हुए है। उन्होंने कहा कि राज्य में हो रही किसानों की आत्महत्या से क्षुब्ध कांग्रेसजन कल गांधी पार्क पर धरना देंगे।  बैठक में प्रदेश के संगठनात्मक चुनावों तथा सदस्यता अभियान की प्रगति पर भी विस्तार से समीक्षा की गई जिसमें जिला/महानगर/शहर अध्यक्षों के साथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह की बैठक सम्पन्न हुई। उपस्थित समस्त जिला अध्यक्षों को निष्पक्षता के साथ प्रदेश में चल रही संगठनात्मक चुनाव प्रक्रिया को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त डी0आर0ओ0 के साथ समन्वय एवं सहयोग करते हुए नियत समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिये।
 बैठक में सभी जिला अध्यक्षों के साथ संगठनात्मक चुनाव प्रक्रिया की समीक्षा की गई तथा जिलावार सदस्यता सूची की स्कू्रटनी की गई। समस्त जिला अध्यक्षों द्वारा अपने-अपने जिले में चलायमान संगनात्मक चुनाव प्रक्रिया एवं सदस्यता अभियान की विस्तार से जानकारी दी। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष जोत सिह बिष्ट, जिलाध्यक्ष चम्पावत ओंकार सिंह धौनी, देहरादून के जिलाध्यक्ष यामीन अंसारी, देहरादून महानगर अध्यक्ष पृथ्वीराज चैहान, जिलाध्यक्ष ऋषिकेश जयेन्द्र रमोला, महानगर अध्यक्ष हरिद्वार संजय अग्रवाल, महानगर अध्यक्ष रूड़की कलीम खान, जिलाध्यक्ष नैनीताल सतीश नैनवाल, महानगर अध्यक्ष हल्द्वानी राहुल छिमवाल, जिलाध्यक्ष पौड़ी कामेश्वर राणा, जिलाध्यक्ष पिथौरागढ़ मुकेश पन्त, जिलाध्यक्ष रूद्रप्रयाग ईश्वर सिंह बिष्ट, जिलाध्यक्ष टिहरी सूरज सिंह राणा, जिलाध्यक्ष देवप्रयाग हिमांशु विजलवाण, जिलाध्यक्ष उधमसिंहनगर एवं जिलाध्यक्ष पुरोला राजेन्द्र सिंह राणा उपस्थित रहे। 

Comments

Popular posts from this blog

गुमखाल में कार खाई में गिरी तीन की मौत

बद्रीनाथ दर्शन कर लौटे रहे श्रद्धालु की कार खाई में गिरी दो घायल

गोचर में खाई में गिरने से हुई बुजुर्ग की मौत