उत्तरकाशी की महिला अपने पति के साथ भारत हार्ट हॉस्पिटल में इलाज के लिए आई थी लेकिन आज दोपहर मैं अस्पताल के सामने ही एक तेज गति से आती मोटरसाइकिल Pulsar ने महिला और उसकी बहन को टक्कर मारी जिससे दोनों की मौके पर मौत हो गई वही आज एक घटना मुंबई में हुई हेलीकॉप्टर क्रैश हुआ जिसमें मुख्यमंत्री फडणविस बैठे थे लगभग 50 फीट की ऊंचाई से हेलीकॉप्टर नीचे आया और इधर एक बाइक से दो बहनों की मौत हो गई , और लोग कहते हैं कि सही समय पर इलाज मिल जाए तो बच जाते ,मगर इनका एक्सीडेंट भी अस्पताल के सामने हुआ
कावड़िये को डूबने से बचाया एसडीआरएफ ने
ऋषिकेश - स्वर्ग आश्रम घाट( पुलिस चौकी रामझूला) में 12 बजे के लगभग सिकन्दराबाद जनपद बुलन्दशहर निवासी दो कावड़िये गंगा में नहाने उतरे और तेज लहरों के सम्पर्क में आ गए देखते ही देखते दोनों कावड़िये डूबने लगे , घाट पर तैनात एसडीआरएफ के गोताखोर हेड कॉन्स्टेबल सचिन रावत और आरक्षी कमल किशोर ने पानी में छलांग लगा दी लगभग 30 मीटर की दूरी पर दोनों कावड़ियों को एसडीआरएफ रेस्क्युअर् द्वारा सकुशल पकड़ लिया , एवं सुरक्षित किनारे पर लाया गया। पवन पुत्र क्षेत्रपाल सिंह , मनोज पुत्र जयपाल सिंह दोनों कावड़िये सिकन्दरा बाद जनपद बुलन्दशहर निवासी है,
Comments
Post a Comment