Popular posts from this blog
राज्यपाल ने पुलवामा व कारगिल के शहीदों,परिजनों को सम्मानित किया
देहरादून – राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने राजभवन में पुलवामा व कारगिल के शहीदों के परिजनों तथा एस.डी.आर. एफ. के जवानों को सम्मानित किया। राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने शौर्य चक्र विजेता शहीद मेजर विभूति शंकर ढौंडियाल की माता सरोज ढौंडियाल, शहीद मेजर चित्रेश बिष्ट के पिता सुरेन्द्र सिंह बिष्ट, शहीद मेजर प्रेम बहादुर थापा की पत्नी उर्मिला, शहीद मेजर भास्कर राॅय की माता नीता राॅय, शहीद सूबेदार राजदीप थापा की पत्नी सरस्वती देवी, शहीद हवलदार जयेन्द्र सिंह की पत्नी मकानी देवी, शहीद नायब देवेन्द्र सिंह रावत की पत्नी शान्ति देवी, शहीद नायब कश्मीर सिंह की पत्नी सुभाषी देवी व कैप्टन देवी प्रसाद गोदियाल, ब्रिगेडियर गोविन्द सिसोदिया, कर्नल राकेश राणा तथा एस0डी0आर0आफ0 के जवानों को सम्मानित किया। शहीदों को नमन करते हुये राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने कहा कि शहीदों का सम्मान राष्ट्र का सम्मान है। यह भी सत्य है कि बड़े से बड़ा सम्मान भी शहीदों के बलिदानों का ऋण नही चुका सकता है। देवभूमि उत्तराखण्ड वीर सैनिकों के साथ ही वीर नारियों की भी भूमि है। वीर सैनिकों के...
कावड़िये को डूबने से बचाया एसडीआरएफ ने
ऋषिकेश - स्वर्ग आश्रम घाट( पुलिस चौकी रामझूला) में 12 बजे के लगभग सिकन्दराबाद जनपद बुलन्दशहर निवासी दो कावड़िये गंगा में नहाने उतरे और तेज लहरों के सम्पर्क में आ गए देखते ही देखते दोनों कावड़िये डूबने लगे , घाट पर तैनात एसडीआरएफ के गोताखोर हेड कॉन्स्टेबल सचिन रावत और आरक्षी कमल किशोर ने पानी में छलांग लगा दी लगभग 30 मीटर की दूरी पर दोनों कावड़ियों को एसडीआरएफ रेस्क्युअर् द्वारा सकुशल पकड़ लिया , एवं सुरक्षित किनारे पर लाया गया। पवन पुत्र क्षेत्रपाल सिंह , मनोज पुत्र जयपाल सिंह दोनों कावड़िये सिकन्दरा बाद जनपद बुलन्दशहर निवासी है,

Comments
Post a Comment