Posts

विनीता भण्डारी की संदिग्ध अवस्था में मौत को लेकर महिला आयोग हुई सख्त

Image
देहरादून – महिला आयोग अध्यक्ष ने मांगी विनीता भण्डारी की संदिग्ध अवस्था में मौत की जाँच रिपोर्ट, सभी तथ्यों की गहनता व गंभीरता से जाँच के लिए किया निर्देशित बीते 4 दिसम्बर 23 से मुनि की रेती थाना पुलिस क्षेत्र से लापता हुई 22 वर्षीय विनीता भण्डारी का आधाजला हुआ शव देहरादून रोड के जंगलों में मिलने पर महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल शुरू से ही मामले में अधिकारियों के साथ संपर्क में है। उन्होंने इस मामले में मृतका के संदिग्ध अवस्था में शव मिलने के बाद जांच आदि के लिए निर्देशित किया था। जिसकी रिपोर्ट महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने फोन पर वार्ता के दौरान एसएसपी टिहरी गढ़वाल से मांगी है।वही महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल जो मामले में गुमशुदगी दर्ज होने के समय से ही थाना मुनि की रेती टिहरी गढ़वाल एसओ रितेश शाह से मृतका की मौत के कारणों को स्पष्ट करने के लिए जानकारी मांगी है तथा उन्होंने कहा कि  मृतका के व उसके परिचित अर्जुन के मोबाइल की भी जांच के लिए भी निर्देशित किया है। मामले में पुलिस अधिकारियों द्वारा आयोग को अब तक कृत कार्यवाही की रिपोर्ट आयोग अध्यक्ष को सौंपी है जिसम...

उत्तराखंड में कोविड-19 के नए वेरिएंट जेएन-1 को लेकर स्वास्थ्य सचिव ने जारी की एडवाइजरी

Image
देहरादून –  प्रदेश सरकार कोविड-19 के नए वेरिएंट जेएन-1 को लेकर सतर्क हो गयी है। प्रदेश भर में कोरोना के इस नए वेरिएंट को लेकर एडवाइजरी जारी की गयी है। स्वास्थ्य सचिव आर. राजेश कुमार ने कुछ राज्यों में जेएन.1 वेरिएंट के रोगियों की संख्या बढ़ रही है। ऐसे में प्रदेश के सभी जिलों और अस्पतालों के लिए एडवाइजरी जारी की गयी है कि कोरोना की रोकथाम के लिए हरसंभव प्रयास किये जाएं। स्वास्थ्य सचिव डा. आर. राजेश कुमार ने सभी जिलाधिकारियों और मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश जारी किये हैं कि अस्पतालों में कोविड से बचाव के लिए जारी गाइडलाइन का पालन करें। साथ ही सांस, फेफड़े और हृदय रोगियों की निगरानी की जाएं और उनके इंन्फुंएजा की जांच की जाए। अस्पतालों से ऐसे मरीजों की सभी जानकारी इंटीग्रेटिड हेल्थ इंफोरमेशन प्लेटफार्म पोर्टल में दर्ज करने के निर्देश भी दिये गये हैं। इसके साथ ही लोगों को श्वसन स्वच्छता के प्रति भी जागरूक किया जाएं।गौरतलब है कि प्रदेश में अब तक कोविड-19 के नए वेरिएंट जेएन.1 का कोई मरीज नहीं है। एहतियात के तौर पर प्रदेश के सभी अस्पतालों को अलर्ट किया गया है।स्वास्थ्य सचिव डॉक्टर आ...

एटीएम मशीनों में छेडछाड कर फ्राड करने वाले तीन शातिरों को पुलिस ने धर दबोचा

Image
देहरादून  – पीड़ित सुधाकर ढौंडियाल शाखा प्रबन्धक सीएमएस इन्फोसिस लि0 14 सी इन्द्रप्रस्थ नियर अम्बीवाला गुरुद्वारा थाना नेहरु कालोनी ने एक लिखित प्रार्थना पत्र दिया गया कि हमारी कम्पनी सीएमएस इन्फोसिस सिस्टम लि0 विभिन्न बैंकों के एटीएम व रिसाईक्लर मे पैसा निकालने व जमा करने का काम करती है। बैंक मे काम करने वाले परवीन मौर्य, शिवम, गौरव कुमार, ऋषभ की मित्रता मनोज यादव, अंकित यादव , अजय प्रताप सिह निवासी उमरी थाना जगतपुर जिला रायबरेली से थी। ये सभी व्यक्ति आपस मे मिलते जुलते रहते थे, इन सभी के द्वारा आपराधिक षडयन्त्र करके अनुचित लाभ प्राप्त करने हेतु बैंक ऑफ बडोदा पटेलनगर से अलग-अलग तिथियों मे कुल 49,88,400/-रु0 रिसाईक्लर मशीन से चोरी करके गबन कर लिये है इस सूचना पर थाना पटेलनगर पर मु0अ0सं0 700/2023 धारा 420/409/120बी भादवि बनाम परवीन मौर्य आदि पंजीकृत किया गया। गठित पुलिस टीम ने मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए अभियुक्त के छिपने के सभी सम्भावित ठिकानो पर दबिश दी गई। मुखबिर की सूचना पर  पुलिस टीम ने 03 अभियुक्तों प्रवीण मौर्य उम्र 21 वर्ष इन,शिवम सिह उम्र 24 वर्ष व अंकित यादव उम्र ...

शातिर स्कूटी चोर को चोरी की स्कूटी के साथ पकड़ा

Image
 देहरादून – सादिक खान पुत्र प्रवेज खान ने अपनी  स्कूटी एक्टिवा चोरी होने की कोतवाली पटेल नगर पर तहरीर दी थी, जिसके आधार पर  04 दिसम्बर को कोतवाली पटेल नगर पर मु0अ0स0 670/23  धारा 379 आईपीसी बनाम अज्ञात पंजीकृत किया। रविवार को अभियुक्त को चोरी की स्कूटी एक्टिवा  सफेद रंग UK07FA- 3411के साथ अतुल कुमार पुत्र सुग्रीम मेहतो निवासी जी0एस0 बंगरा थाना जलालपुर जिला छपरा बिहार हाल निवासी कारगी चौक काली माता मंदिर के पास उम्र 20 वर्ष को पुलिस ने गिरफ्तार किया।     

अभियुक्त प्रिंस कुमार महाराष्ट्र रिलायंस ज्वैलरी शोरूम में हुई 14 करोड की डकैती में भी था वांछित

Image
देहरादून – रिलायंस ज्वैलरी शोरूम में हुई डकैती प्रकरण में पुलिस टीम ने दो लाख का ईनामी मुख्य अभियुक्त प्रिंस कुमार को वैशाली बिहार से गिरफ्तार कर आज देहरादून पुलिस द्वारा ट्रांजिट रिमाण्ड पर देहरादून लाया गया  है। पूछताछ के दौरान अभियुक्त प्रिंस कुमार द्वारा बताया गया कि बिहार जेल मे बंद अभियुक्त शशांक व सुबोध के कहने पर उसने अपने अन्य साथियों अभिषेक, विक्रम, राहुल व अविनाश के साथ 09- नवम्बर को रिलायंस शो रूम में डकैती की घटना को अजांम दिया। घटना करने को 31 अक्टूबर को अभियुक्त प्रिंस अपनी गैंग के अन्य साथियों अभिषेक, विक्रम, राहुल व अविनाश के साथ बिहार से सहारनपुर आये। सहारनपुर में अभियुक्त प्रिंस व अभिषेक उतर गये व अन्य अभियुक्त अम्बाला चले गये थे। जिसके उपरान्त अभियुक्त अभिषेक के साथ आकर अनिल गेस्ट हाउस में रूका व अपने गैंग के अन्य साथियों से प्राप्त मोटर साइकिल व आर्टिगा कार से सुबह रिलायंस शोरूम में घटना करने के पश्चात घटना में लूटी गई ज्वैलरी से भरे बैग को राहुल व अविनाश की मोटर साइकिल में रखवाकर पूर्व में रैकी कर निर्धारित किये गये रूट के रास्ते सहसपुर क्षेत्र में पहुंचे जहा...

हनोल क्षेत्र चात्रा के पास खाई में दिखाई दिया शव

Image
 देहरादून- थाना त्यूनी से एस डी आर एफ टीम को सूचित किया गया कि हनोल क्षेत्र चात्रा के पास खाई में एक शव दिखाई दे रहा है, जिसे निकालने को एस डी आर एफ टीम की आवश्यकता है।इस सूचना पर एस डी आर एफ टीम के आरक्षी दिनेश चौहान  आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। एस डी आर एफ टीम ने घटनास्थल पर पहुँचकर कार्यवाही करते हुए लगभग 150 मीटर गहरी खाई में उतरकर उक्त व्यक्ति के शव तक पहुंच बनाई। व्यक्ति का शव लगभग 20 दिन पुराना प्रतीत हो रहा था। जिसे एस डी आर एफ टीम द्वारा स्ट्रेचर के माध्यम से वेकल्पिक मार्ग से होते हुए खाई से बाहर निकालकर मुख्य मार्ग तक पहुँचाया व अग्रिम कार्यवाही हेतु जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।  

रिलायंस ज्वैलर्स डकैती में बिहार से गिरफ्तार ईनामी प्रिंस पुलिस की ट्रांजिट रिमांड पर

Image
देहरादून –  रिलायंस ज्वैलर्स डकैती में गिरफ्तार ईनामी अभियुक्त प्रिंस कुमार को पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर लाया जा रहा है देहरादून, घटना के संबंध में की जाएगी विस्तृत पूछताछ में 13 दिसंबर को बिहार में वैशाली से गिरफ्तार रिलायंस ज्वैलरी लूट प्रकरण में शामिल दो लाख के ईनामी मुख्य अभियुक्त प्रिंस कुमार को दून पुलिस द्वारा आज वैशाली कोर्ट में पेश किया गया न्यायालय से अभियुक्त प्रिंस कुमार का ट्रांजिट रिमांड दून पुलिस द्वारा प्राप्त किया गया है।  अभियुक्त को ट्रांजिट रिमांड पर देहरादून लाया जा रहा है, जहां उससे घटना के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जायेगी।