Posts

मसूरी के भट्टा फॉल की रोपवे हुई खराब एस डी आर एफ ने किया रेस्क्यू ,....... मॉक ड्रिल

Image
मसूरी – एस डी आर एफ और पुलिस ने संचालित रोपवे इमरजेंसी के लिए भट्टा फॉल मसूरी रोपवे में संयुक्त मॉक अभ्यास किया जिसमें आइटीबीपी, एनडीआरफ, अग्निशमन , स्वास्थ्य विभाग व अन्य के साथ प्रतिभाग किया गया।एसडीआरएफ ने अपनी रेस्क्यू क्षमता व कार्यकुशलता को बढ़ाने को समय-समय पर जनपद एवं राज्य स्तर पर आयोजित की जाने वाली मॉक ड्रिल में भी प्रतिभाग किया जाता है।  झारखण्ड राज्य के देवघर में त्रिकूट पहाड़ रोपवे दुर्घटना के उपरान्त अपने प्रदेश में इस प्रकार की घटनाओं के न्यूनीकरण को समय समय पर मॉक ड्रिल आयोजित की जाती रही है।जि समे एस डी आर एफ ने प्रतिभाग कर अपनी कार्यदक्षता एवम कुशलता को निरन्तर बढ़ाया जाता है। आज मंगलवार को भट्टा फॉल मसूरी रोपवे में एस डी आर एफ टीम के जवानों ने रोप रेस्क्यू की विभिन्न तकनीकों का प्रयोग करते हुए रोपवे पर बीच में अटकी ट्रॉली तक अपनी पहुँच बनाई व ट्रॉली में सवार लोगों को एक-एक रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर पहुँचाया। मॉक ड्रिल का उद्देश्य इस प्रकार की घटना में प्रतिवादन व पूर्व तैयारी करना था, जिससे ऐसी घटनाओं में कम से कम समय में त्वरित प्रतिवादन कर जान-माल की हानि क...

बलात्कार के आरोपी पिता को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Image
देहरादून – पीड़िता नें थाना रायपुर में सोमवार को तहरीर दी की वह अपने बच्चो के साथ सौड़ा सरोली के चांदनी चौक रायपुर में रहती है। उसके पति एयर फोर्स में  फोर्थ क्लास कर्मचारी है और वर्तमान में दिल्ली में तैनात है, जो आजकल छुट्टी में घर आये हुए हैं, उसने आज सोमवार सुबह 6 बजे उनकी नाबालिग 17 वर्षीय बेटी को डरा धमकाकर उसके साथ जबरदस्ती बलात्कार और अप्राकृतिक कृत्य किया। जब ये बात उनकी बेटी ने उसे बतायी तो उसका  पति घर से फरार हो गया। उसकी बेटी ने बताया कि उसके पिता ने उसे जान से मारने की धमकी देकर पहले भी इस प्रकार का कृत्य किया था, तथा डर के कारण उसने ये बात किसी को नही बतायी थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए दाखिला तहरीर के आधार पर तत्काल थाना रायपुर में मुकदमा अपराध संख्या 501/23 धारा  376/377/506 भादवी व 5/6 पॉक्सो अधिनियम  में अभियोग पंजीकृत किया गया।अभियुक्त की गिरफ्तारी को एक पुलिस टीम को लगाया आज सोमवार  को आरोपी पिता को सौडा सरोली निकट शिव मन्दिर से गिरफ्तार किया गया।   ,

दो बसों की आमने सामने की टक्कर 22 लोग हुए घायलों

Image
पौड़ी – सतपुली थाने ने सूचना दी की  एकेश्वर मार्ग पर दो बसों का एक्सीडेंट हो गया है , जिसमें त्वरित रेस्क्यू करने  के लिए एस डी आर एफ टीम की आवश्यकता है। इस सूचना पर एस डी आर एफ पोस्ट सतपुली से अपर उप निरीक्षक प्रेम प्रकाश  रेस्क्यू टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंची। घटनास्थल पर टीम ने देखा कि  दो बसो {बस संख्या UK 15PA 0241(32 सवारी) एवम UK 15PA 0825 (14 सवारी)} की आमने सामने की टक्कर हुई है। दुर्घटना में 22 लोग घायल हुए जिन्हें   तत्काल रेस्क्यू कर उपचार हेतु हंस फाउंडेशन अस्पताल, सतपुली भिजवाया गया । जबकि सामान्य घायलों को मौके पर ही प्राथमिक उपचार दिया गया। किसी के  मृत होने की सूचना नहीं है। घायलों में कृपाल सिंह, उम्र 80 वर्ष,सजय, उम्र 34 वर्ष,अमन, उम्र 22 वर्ष,पुष्पा नेगी, उम्र 48 वर्ष, राजेंद्र सिंह, उम्र 40 वर्ष, आशा, उम्र 50 वर्ष,वीरेंद्र, उम्र 51वर्ष,दीपक, उम्र 56 वर्ष, विनोद, उम्र 45 वर्ष, कुo नेहा, उम्र 15 वर्ष, प्रताप सिंह, उम्र 48 वर्ष, धर्मेंद्र सिंह, उम्र 39 वर्ष,अर्जुन सिंह, उम्र 54 वर्ष,बाबू राम, उम्र 58 वर्ष, हरीश (चालक) उम्र 41 वर्ष, ...

युवती ने पेट्रोल डालकर की जीवन लीला समाप्त

Image
 नई टिहरी - जानकारी के अनुसार सुवाखुली उत्तरकाशी मोटर मार्ग पर भवान के निकट स्कूटी सवार एक युवती ने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी जिसमें युवती बुरी तरह झुलस गई और स्थानीय लोगों की मदद से उसे 108 द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थत्यूड़ ले जाया गया जहां पर युवक की हालत नाजुक बनी हुई है। प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार युवती ने भवान बाजार में पेट्रोल और माचिस ली इसके बाद वह 1 किलोमीटर आगे जाकर सड़क किनारे रुक गई और उसने खुद पर और स्कूटी पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी जिससे स्कूटी भी पूरी तरह जल गई और युवती की मौके पर ही मौत होना बताया जा रहा है। बताया जा रहा है की युवती देहरादून से उत्तरकाशी की ओर जा रही थी जिसका नाम पूर्णिमा था मामले की पुलिस जांच कर रही है और इसके बाद ही घटना के कारणों का पता चल पाएगा इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में गमगीन का माहौल है और लोगों द्वारा कई कयास लगाए जा रहे हैं

बदरीनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए विधि-विधान से बंद हुए

Image
चमोली – श्री बदरीनाथ धाम के कपाट आज शनिवार अपराह्न तीन बजकर तैतीस मिनट पर पूजा- अर्चना पश्चात  कार्तिक शुक्ल षष्ठी श्रवण नक्षत्र में  शीतकाल हेतु बंद हो गये है। कुछ दिन पहले हुई बर्फवारी के बाद कपाट बंद होने के दौरान  आज मौसम साफ रहा दिन में धूप खिली रही यद्यपि दूर चौटियों पर बर्फ साफ देखी जा सकती है।कपाट बंद के अवसर पर बदरीनाथ  मंदिर को फूलों से सजाया गया था तथा सिंह द्वार परिसर में  गढ़वाल स्काट के बैंड की भक्तिमय धुनों से संपूर्ण बदरीनाथ गुंजायमान हो रहा था‌। जय बदरीविशाल के उदघोष गूंज रहे थे।कपाट बंद के समय साढ़े पांच हजार से अधिक श्रद्धालुजन तीर्थयात्री कपाट बंद होने  के साक्षी बने। बदरीनाथ पुष्प सेवा समिति ऋषिकेष ने मंदिर को फूलों से सजाया। इस अवसर पर दानीदाताओं,भारतीय सेना ने तीर्थयात्रियों के लिए भंडारे आयोजित किये।कपाट बंद के पश्चात  बदरीनाथ से रविवार 19 नवंबर प्रात: श्री उद्धव जी,श्री कुबेर जी की देव डोली  पांडुकेश्वर तथा आदिगुरू शंकराचार्य जी की गद्दी श्री नृसिंह मंदिर जोशीमठ प्रस्थान करेगी।   इस साल बदरीनाथ- केदारनाथ यात्रा ऐतिहा...

रिलायंस ज्वैलरी शोरूम में लूट मामले में बिहार से गिरफ्तार किए दो अभियुक्तों

Image
देहरादून –  रिलायंस ज्वैलरी शोरूम लूट प्रकरण में दून पुलिस द्वारा घटना में शामिल अभियुक्तों को फंडिंग करने तथा घटना के षड्यंत्र में शामिल दो अभियुक्तों अमृत कुमार तथा  विशाल कुमार को  15 नवंबर 23 को बिहार से गिरफ्तार किया गया था।  दोनों अभियुक्तो को बिहार में हाजीपुर कोर्ट में पेश कर पुलिस द्वारा उनका ट्रांजिट रिमांड लिया गया है। दून पुलिस द्वारा दोनों अभियुक्तों को ट्रांजिट रिमांड पर देहरादून लाया जा रहा है, जहाँ उनका पुलिस कस्टडी रिमांड लेकर उनसे घटना के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जाएगी।

यश फोर्ड कम्पनी के ऑफिस में चोरी, पकड़ा शातिर चोर

Image
देहरादून –  राहुल असवाल पुत्र स्व0 पदमेन्द्र सिह असवाल निवासी एकाउन्ट मैनेजर, YASH FORD मौहब्बेवाला, कोतवाली पटेलनगर ने कोतवाली पटेलनगर पर एक लिखित प्रार्थना पत्र दिया की   कम्पनी के कार्यालय से नगदी व 01 लैपटॉप HP कम्पनी सिल्वर रंग , 01 कैमरा NIKON कम्पनी , 01 DVR CP PULS चोरी हेने के सम्बन्ध मे दाखिल किया गया, जिस पर तत्काल थाना पटेलनगर पर मु0अ0सं0-637/2023 धारा- 380/457 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। सम्बन्ध में  कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम ने 15 नवंबर 23 को घटना में शामिल अभियुक्त चेतन उर्फ गुर्जर उम्र 26 वर्ष को चोरी किये गये कुल 17,100/- रु0 नगदी व 01 लैपटॉप HP कम्पनी सिल्वर रंग , 01 कैमरा NIKON कम्पनी , 01 DVR CP PULS के साथ चन्द्रबनी चौक से अन्दर वाईल्ड लाईफ रोड आर्मी ग्राउण्ड से गिरफ्तार किया गया। बरामद सामान के संबंध में अभियुक्त से पूछताछ करने पर उसने सामान को यश फोर्ड कम्पनी से चोरी करना स्वीकार किया गया।