युवती ने पेट्रोल डालकर की जीवन लीला समाप्त

 नई टिहरी - जानकारी के अनुसार सुवाखुली उत्तरकाशी मोटर मार्ग पर भवान के निकट स्कूटी सवार एक युवती ने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी जिसमें युवती बुरी तरह झुलस गई और स्थानीय लोगों की मदद से उसे 108 द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थत्यूड़ ले जाया गया जहां पर युवक की हालत नाजुक बनी हुई है।


प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार युवती ने भवान बाजार में पेट्रोल और माचिस ली इसके बाद वह 1 किलोमीटर आगे जाकर सड़क किनारे रुक गई और उसने खुद पर और स्कूटी पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी जिससे स्कूटी भी पूरी तरह जल गई और युवती की मौके पर ही मौत होना बताया जा रहा है।


बताया जा रहा है की युवती देहरादून से उत्तरकाशी की ओर जा रही थी जिसका नाम पूर्णिमा था मामले की पुलिस जांच कर रही है और इसके बाद ही घटना के कारणों का पता चल पाएगा इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में गमगीन का माहौल है और लोगों द्वारा कई कयास लगाए जा रहे हैं

Comments

Popular posts from this blog

कावड़िये को डूबने से बचाया एसडीआरएफ ने

बिल लाओ ईनाम पाओ योजना के तहत माह अक्टूबर और नवंबर के विजेता

मोबाईल गुम होने की सूचना इस नम्बर 9456591502 पर दें।