Posts

दुराचार का झूठा आरोप लगाकर ब्लैकमेल करने वाली राजस्थान से हुई गिफ्तार

Image
देहरादून – थाना डालनवाला में  पीड़ित अमरजीत सेठी पुत्र देशराज सेठी निवासी- 4, कर्जन रोड, डालनवाला, देहरादून ने मु0अ0सं0- 116/2022 धारा- 389/420/506/120बी भादवि बनाम अभियुक्ता प्रोमिला मुण्डा ,अनीता मुण्डा, सुनीता उर्फ बुधानी टोपो निवासी सुन्दरगढ़, ओडिसा, तबरेज खान निवासी- गुमला, झारखण्ड, रेनू तूरा,कमलेश कुमारी और उपेन्द्र शर्मा निवासी- दिल्ली के विरुद्ध पंजीकृत कराया गया, जिसमे अभियुक्त ने षडयन्त्र के तहत अभियुक्ता प्रोमिला मुण्डा और सुनीता टोपो उर्फ बुधनी को वादी के घर पर प्लेसमेंट एजेन्सी के संचालक अभियुक्त तबरेज खान के माध्यम से नौकरानी रखवाकर और मौका देखकर ब्लैकमेल करने की नीयत से दुराचार का झूठा आरोप लगाकर 30 लाख रुपये की रंगदारी मांगने और ना देने पर अभियुक्त  द्वारा वादी व उसके पुत्र के विरुद्ध दिल्ली में जीरो FIR पंजीकृत कराकर वादी पर दबाव बनाते हुए 12 लाख रुपये लेने से संबंधित तथ्य अंकित किये गये। जांच  के दौरान तत्कालीन विवेचक ने धनराशि में से 3 लाख रुपये बरामद कर लिये गये थे। विवेचना के क्रम में अभियुक्त के विरुद्ध  न्यायालय से गैर जमानती वारंट प्राप्त किय...

कॉलेज की दीवार गिरने बहन की मौत भाई घायल

देहरादून – कल शाम को डीएवी पीजी कालेज के पीछे की दीवार अचानक सडक की तरफ ढह गयी, जिसकी चपेट में आने से वहां से गुजर रहे एक युवक रघुवीर तोमर तथा युवती सुशमिता तोमर गम्भीर रूप से घायल हो गये। जिन्हें मौके पर उपस्थित अन्य राहगीरों द्वारा मलबे से निकालकर उपचार हेतु नजदीकी चिकित्सालय ले जाया गया, जहां सुशमिता को चिकित्सकों द्वारा मृत घोषित किया गया। घटना में रघुवीर तोमर पुत्र गोगडिया ग्रा0 व पो0 कोटा तपलाड, चकराता देहरादून जो कि मृतका के भाई हैं, गम्भीर रूप से घायल हो गये। घटना के सम्बन्ध में मृतका के भाई द्वारा कालेज प्रशासन की लापरवाही के कारण उक्त घटना के घटित होने के सम्बन्ध में एक तहरीर थाना डालनवाला पर दी गई, जिस पर डीएवी कालेज प्रशासन के विरूद्ध मु0अ0सं0: 239 धारा: 304 ए, 336 भादवि का अभियोग पंजीकृत किया गया। मृतक युवती मूल रूप से चकराता की रहने वाली है जिसकी हाल ही में नियुक्ति कनिष्ठ सहायक डिग्री कालेज पुरोला के पद पर हुई थी।  प्रकरण की जांच की जा रही है।

फरार अभियुक्त की संपत्ति कुर्की करने ढोल नगाड़े के साथ पहुंची पुलिस

Image
देहरादून – दून के सभी थाना प्रभारियों को धोखाधड़ी के अपराधों में लिप्त अपराधियों के विरुद्ध  कार्यवाही करने के लिए थाना नेहरुकोलोनी में पंजीकृत मु0अ0सं0- 365/22 धारा 420/504/506 आईपीसी बनाम जसजीत सिंह, जिसमें अभियुक्त द्वारा सेवानिवृत कर्नल जे0एस0 राणा को भूमि विक्रय करने के एवज में धोखाधड़ी कर 85 लाख रुपए हड़प लिए गए थे। तथा अभियोग पंजीकृत होने के बाद से ही अभियुक्त लगातार फरार चल रहा था, जिसके विरुद्ध पूर्व में  न्यायालय से गैर जमानती वारेंट प्राप्त कर गिरफ्तारी के प्रयास किए गए परंतु अभियुक्त के लगातार फरार रहने पर पुलिस द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध 82 सीआरपीसी की कार्यवाही को न्यायालय से आदेश प्राप्त करते हुऐ अभियुक्त जसजीत सिंह पुत्र परमजीत सिंह निवासी सी- 156 सेक्टर 3 डिफेंस कॉलोनी, देहरादून के आवास पर नोटिस तामीली कि कार्यवाही की गयी। इस दौरान  न्यायालय से प्राप्त 82 सीआरपीसी के नोटिस को दो गवाहों के समक्ष अभियुक्त के मोहल्ले डिफेंस कॉलोनी क्षेत्र में ऊंची मुनादी कराई गई तथा अभियुक्त के मकान के मुख्य गेट सहित मोहल्ले के मुख्य-मुख्य स्थानों व चौराहों पर धारा 82 सीआरप...

देवप्रयाग में ट्रक खाई में गिरा चालक की मौत

Image
नई टिहरी- जिला नियन्त्रण कक्ष, टिहरी गढ़वाल ने  एस डी आर एफ को सूचना दी की देवप्रयाग में एक ट्रक गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है।यह सूचना मिलते ही पोस्ट ब्यासी से HC जितेंद्र सिंह नेगी एस डी आर एफ की रेस्क्यू टीम के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुई।  घटनास्थल पर एक ट्रक (GJ 27 TD -4402) अनियंत्रित होने से लगभग 100 मीटर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हुआ था जिसमें केवल चालक प्रमोद पुत्र रामस्वरूप, निवासी- भरतपुर, उत्तर प्रदेश ही सवार था जिसकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी थी। एस डी आर एफ टीम ने मौके पर पहुँचकर खाई में उतरकर शव तक पहुँच बनाई व कड़ी मशक्कत करते हुए रोप स्ट्रैचर व बॉडी बैग के माध्यम से मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया।   

हाथ में सिगरेट ले पुलिस की गाडी के बोनट पर बैठ फोटो खीचाने का चढ़ा था सुरूर, उतर गया उसका गुरूर

Image
ऋषिकेश – कुछ दिन पूर्व सोशल मीडिया पर तेजी से एक पोस्ट वायरल हो रही थी,जिसमें एक व्यक्ति हाथ में सिगरेट लेकर पुलिस के 112 हेल्पलाइन की गाडी के बोनट पर बैठा हुआ दिखाई दे रहा था। फोटो का संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने वायरल पोस्ट की जांच कर उस व्यक्ति के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए थे, वायरल पोस्ट की जांच में पुलिस की गाड़ी के बोनट में बैठे व्यक्ति का गंगा नगर ऋषिकेश में रहना ज्ञात हुआ, जिस पर अभियुक्त के विरुद्ध धारा 469 IPC तथा 67 C IT act  में अभियोग पंजीकृत करते हुए अभियुक्त को ऋषिकेश स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया गया।सामवेद चौबे पुत्र संजय चौबे निवासी गणेश विहार गली नंबर 3, गंगा नगर ऋषिकेश उम्र 23 वर्ष सोशल मीडिया पर लाइक, कमेंट और मशहूर होने के चक्कर में युवा कोई ऐसा अमर्यादित कार्य न करें।

नेत्रदान के प्रति आम लोग जागरुक हो – डॉ.मीनू सिंह

Image
ऋषिकेश – विश्व दृष्टि दिवस पर आयोजित जन-जागरुकता कार्यक्रमों में एम्स ऋषिकेश की कार्यकारी निदेशक प्रोफेसर (डॉ.) मीनू सिंह के मार्गदर्शन में संस्थान परिसर सहित विभिन्न स्थानों पर नेत्र पखवाड़े का आयोजन किया गया। इस दौरान ऋषिकेश आई बैंक और एम्स के नेत्ररोग विभाग द्वारा नेत्रदान के प्रति आम लोगों को जागरुक करने के उद्देश्य से नेत्रदान जागरुकता व्याख्यान, नुक्कड़ नाटकों का आयोजन, पोस्टर प्रतियोगिताएं और नेत्र परीक्षण शिविरों का आयोजन किया गया। साथ ही बीते सप्ताह ’विश्व दृष्टि दिवस’ के अवसर पर विभाग द्वारा अंधेपन की समस्या के निवारण के लिए भी जनजागरुकता के विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। पखवाड़े के तहत विभिन्न आायोजनों में हिस्सा लेने वाले प्रतिभागियों को चिकित्सा अधीक्षक प्रो. संजीव कुमार मित्तल ने पुरस्कार व प्रशस्तिपत्र भेंटकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि संस्थान के लिए यह गर्व की बात है कि उत्तराखंड में कॉर्निया ट्रांसप्लांट में 70 फीसदी योगदान एम्स ऋषिकेश का रहा है। इस उपलब्धि के लिए उन्होंने ऋषिकेश आई बैंक और एम्स के नेत्ररोग विभाग के सदस्यों को बधाई दी और कहा कि नियम...

नैनीताल के खैरना में गाड़ी खाई में गिरी चालक की मौत

Image
 नैनीताल – देर रात पुलिस चौकी खैरना के माध्यम से एस डी आर एफ को सूचित हुआ कि काकड़ीघाट के पास एक वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। सूचना मिलते ही पोस्ट खैरना से HC दिनेश पुरी के नेतृत्व में एस डी आर एफ टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हुई। एस डी आर एफ ने रात के घनघोर अंधेरे व अत्यधिक दुर्गम परिस्थितियों में वैकल्पिक मार्ग से होते हुए। शव तक पहुँच बनाई तथा कड़ी मशक्कत से शव को मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया। वाहन (UK 04 CB 8839) काकड़ीघाट के पास अचानक अनियंत्रित होकर पलटते हुए लगभग 100 मीटर गहरी खाई में गिरने से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था। वाहन में सिर्फ चालक ही सवार था जिसकी मौके पर ही मृत्यु हो गयी थी।पूरण सिंह बिष्ट पुत्र नेत्र सिंह बिष्ट, 38 वर्ष, निवासी- पिथौरागढ़।