Posts

फरार अभियुक्त की संपत्ति कुर्की करने ढोल नगाड़े के साथ पहुंची पुलिस

Image
देहरादून – दून के सभी थाना प्रभारियों को धोखाधड़ी के अपराधों में लिप्त अपराधियों के विरुद्ध  कार्यवाही करने के लिए थाना नेहरुकोलोनी में पंजीकृत मु0अ0सं0- 365/22 धारा 420/504/506 आईपीसी बनाम जसजीत सिंह, जिसमें अभियुक्त द्वारा सेवानिवृत कर्नल जे0एस0 राणा को भूमि विक्रय करने के एवज में धोखाधड़ी कर 85 लाख रुपए हड़प लिए गए थे। तथा अभियोग पंजीकृत होने के बाद से ही अभियुक्त लगातार फरार चल रहा था, जिसके विरुद्ध पूर्व में  न्यायालय से गैर जमानती वारेंट प्राप्त कर गिरफ्तारी के प्रयास किए गए परंतु अभियुक्त के लगातार फरार रहने पर पुलिस द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध 82 सीआरपीसी की कार्यवाही को न्यायालय से आदेश प्राप्त करते हुऐ अभियुक्त जसजीत सिंह पुत्र परमजीत सिंह निवासी सी- 156 सेक्टर 3 डिफेंस कॉलोनी, देहरादून के आवास पर नोटिस तामीली कि कार्यवाही की गयी। इस दौरान  न्यायालय से प्राप्त 82 सीआरपीसी के नोटिस को दो गवाहों के समक्ष अभियुक्त के मोहल्ले डिफेंस कॉलोनी क्षेत्र में ऊंची मुनादी कराई गई तथा अभियुक्त के मकान के मुख्य गेट सहित मोहल्ले के मुख्य-मुख्य स्थानों व चौराहों पर धारा 82 सीआरप...

देवप्रयाग में ट्रक खाई में गिरा चालक की मौत

Image
नई टिहरी- जिला नियन्त्रण कक्ष, टिहरी गढ़वाल ने  एस डी आर एफ को सूचना दी की देवप्रयाग में एक ट्रक गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है।यह सूचना मिलते ही पोस्ट ब्यासी से HC जितेंद्र सिंह नेगी एस डी आर एफ की रेस्क्यू टीम के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुई।  घटनास्थल पर एक ट्रक (GJ 27 TD -4402) अनियंत्रित होने से लगभग 100 मीटर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हुआ था जिसमें केवल चालक प्रमोद पुत्र रामस्वरूप, निवासी- भरतपुर, उत्तर प्रदेश ही सवार था जिसकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी थी। एस डी आर एफ टीम ने मौके पर पहुँचकर खाई में उतरकर शव तक पहुँच बनाई व कड़ी मशक्कत करते हुए रोप स्ट्रैचर व बॉडी बैग के माध्यम से मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया।   

हाथ में सिगरेट ले पुलिस की गाडी के बोनट पर बैठ फोटो खीचाने का चढ़ा था सुरूर, उतर गया उसका गुरूर

Image
ऋषिकेश – कुछ दिन पूर्व सोशल मीडिया पर तेजी से एक पोस्ट वायरल हो रही थी,जिसमें एक व्यक्ति हाथ में सिगरेट लेकर पुलिस के 112 हेल्पलाइन की गाडी के बोनट पर बैठा हुआ दिखाई दे रहा था। फोटो का संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने वायरल पोस्ट की जांच कर उस व्यक्ति के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए थे, वायरल पोस्ट की जांच में पुलिस की गाड़ी के बोनट में बैठे व्यक्ति का गंगा नगर ऋषिकेश में रहना ज्ञात हुआ, जिस पर अभियुक्त के विरुद्ध धारा 469 IPC तथा 67 C IT act  में अभियोग पंजीकृत करते हुए अभियुक्त को ऋषिकेश स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया गया।सामवेद चौबे पुत्र संजय चौबे निवासी गणेश विहार गली नंबर 3, गंगा नगर ऋषिकेश उम्र 23 वर्ष सोशल मीडिया पर लाइक, कमेंट और मशहूर होने के चक्कर में युवा कोई ऐसा अमर्यादित कार्य न करें।

नेत्रदान के प्रति आम लोग जागरुक हो – डॉ.मीनू सिंह

Image
ऋषिकेश – विश्व दृष्टि दिवस पर आयोजित जन-जागरुकता कार्यक्रमों में एम्स ऋषिकेश की कार्यकारी निदेशक प्रोफेसर (डॉ.) मीनू सिंह के मार्गदर्शन में संस्थान परिसर सहित विभिन्न स्थानों पर नेत्र पखवाड़े का आयोजन किया गया। इस दौरान ऋषिकेश आई बैंक और एम्स के नेत्ररोग विभाग द्वारा नेत्रदान के प्रति आम लोगों को जागरुक करने के उद्देश्य से नेत्रदान जागरुकता व्याख्यान, नुक्कड़ नाटकों का आयोजन, पोस्टर प्रतियोगिताएं और नेत्र परीक्षण शिविरों का आयोजन किया गया। साथ ही बीते सप्ताह ’विश्व दृष्टि दिवस’ के अवसर पर विभाग द्वारा अंधेपन की समस्या के निवारण के लिए भी जनजागरुकता के विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। पखवाड़े के तहत विभिन्न आायोजनों में हिस्सा लेने वाले प्रतिभागियों को चिकित्सा अधीक्षक प्रो. संजीव कुमार मित्तल ने पुरस्कार व प्रशस्तिपत्र भेंटकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि संस्थान के लिए यह गर्व की बात है कि उत्तराखंड में कॉर्निया ट्रांसप्लांट में 70 फीसदी योगदान एम्स ऋषिकेश का रहा है। इस उपलब्धि के लिए उन्होंने ऋषिकेश आई बैंक और एम्स के नेत्ररोग विभाग के सदस्यों को बधाई दी और कहा कि नियम...

नैनीताल के खैरना में गाड़ी खाई में गिरी चालक की मौत

Image
 नैनीताल – देर रात पुलिस चौकी खैरना के माध्यम से एस डी आर एफ को सूचित हुआ कि काकड़ीघाट के पास एक वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। सूचना मिलते ही पोस्ट खैरना से HC दिनेश पुरी के नेतृत्व में एस डी आर एफ टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हुई। एस डी आर एफ ने रात के घनघोर अंधेरे व अत्यधिक दुर्गम परिस्थितियों में वैकल्पिक मार्ग से होते हुए। शव तक पहुँच बनाई तथा कड़ी मशक्कत से शव को मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया। वाहन (UK 04 CB 8839) काकड़ीघाट के पास अचानक अनियंत्रित होकर पलटते हुए लगभग 100 मीटर गहरी खाई में गिरने से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था। वाहन में सिर्फ चालक ही सवार था जिसकी मौके पर ही मृत्यु हो गयी थी।पूरण सिंह बिष्ट पुत्र नेत्र सिंह बिष्ट, 38 वर्ष, निवासी- पिथौरागढ़।

बाबा केदार के दर्शन को पहुंची फिल्म अभिनेत्री जैकलिन फर्नांडीस

Image
केदारनाथ  –  फिल्म अभिनेत्री जैकलिन फर्नांडीस बर्फवारी की परवाह किये बिना भगवान केदारनाथ के दर्शन को पहुंची।आज अपराह्न अभिनेत्री जैकलिन फर्नांडीस हैलीकॉप्टर से केदारनाथ धाम पहुंची‌ मंदिर में दर्शन किये। उन्होंने कहा कि बाबा केदार के दर्शन से वह अविभूत है‌। श्री केदारनाथ उत्थान  चैरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त सचिव/ श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति मुख्य कार्याधिकारी योगेन्द्र सिंह ने फिल्म अभिनेत्री का स्वागत किया।मंदिर समिति कार्याधिकारी आरसी तिवारी ने फिल्म अभिनेत्री को भगवान केदारनाथ जी का प्रसाद तथा रूद्राक्ष माला भेंट की।इस अवसर पर  प्रबंधक प्रदीप सेमवाल, संजय तिवारी,पुष्कर रावत, ललित त्रिवेदी आदि मौजूद रहे।

चार अभियुक्तों को दो सौ किलो पशु मांस के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

Image
देहरादून –  दून में कुछ स्थानों पर अवैध रुप से पशु मांस बेचे जाने की सूचना मिलने पर एसएसपी देहरादून ने एक स्पेशल टीम का गठन कर प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये। गठित टीम ने कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत मुस्लिम कालोनी में एक दुकान में छापे मारी की कार्यवाही करते हुये 200 किलो कटे हुये पशु मांस व 06 जीवित पशुओं को बरामद किया गया।   मौके से अवैध पशु कटान में लगें चार व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया, जिनके कब्जे से गोस्त काटने के लिए इस्तेमाल होने वाले औजार बरामद किये गये । गिरफ्तार चारों अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि  गोस्त आवेश कुरैशी तथा सुल्तान नाम के व्यक्ति का है तथा उनके कहने पर ही हम चारों ने पिछले एक हफ्ते से यहां पर अवैध पशु कटान का कार्य किया जा रहा है।आवेश तथा सुल्तान ने अपने पास पशु कटान का लाईसेन्स होना बताया था।अनीस उर्फ बिल्लू निवासी मुस्लिम कालोनी ने इस काम के लिए अपनी दुकान हमें दी थी। पकडे गये अब्दुला पुत्र सुलेमान निवासी नई बस्ती पठापुरा थाना नजीवाबाद जिला बिजनौर उ0प्र0 उम्र 19 वर्ष,बिलाल कुरैशी पुत्र महेबुब निवासी ग्राम भागुवाला थाना मैडावली जि...